Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SP made the youth aware about the ill effects of drugs.

Sirsa News: एसपी ने किया युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP made the youth aware about the ill effects of drugs.
कालांवाली। मेघावी बच्चों को सम्मानित करती हुई पुलिस अधीक्षक डबवाली। संवाद
कालांवाली। ओढां रोड पर स्थित एसबीएस कॉलेज में शुक्रवार को प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना था। मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी लोगों को नशा छोड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने किया। संस्थान के निदेशक चेयरमैन अशोक सिंगला, विकास गर्ग व सभी स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने युवाओं को नशे से दूर रहने सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने शराब, तंबाकू, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाती है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता केंद्रों पुनर्वास सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी सांझा की। इस दौरान की कॉलेज की छात्राओं ने नशे व महिलाओं से संबंधित कानून को लेकर पुलिस अधीक्षक से सवाल जवाब भी किए और पुलिस अधीक्षक ने सभी को विस्तार से जानकारी दी।

संस्थान के निदेशक चेयरमैन अशोक सिंगला ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का दायित्व है कि वे छात्रों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दें और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम में आईटीओटी के प्राचार्य रविंद्र कुमार, एसबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा सहित कॉलेज का स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed