{"_id":"64a855980955f3c89c0be626","slug":"snake-bit-the-girl-who-went-to-collect-wood-died-sirsa-news-c-128-1-sir1001-2386-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लकड़ियां लेने गई युवती को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लकड़ियां लेने गई युवती को सांप ने डसा, मौत
Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव हारनी खुर्द में सांप के डसने से युवती बेहोश हो गई। परिवार के सदस्य उसे ऐलनाबाद के अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे सिरसा नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
मृतका के पिता रामा निवासी हारनी खुर्द ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी गायत्री शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के लिए घर में ही पड़ी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। जब वह लकड़ियां लेकर आ रही थी तो सांप ने उसके पैर पर डस लिया। इस कारण वह बेहोश हो गई। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उसे ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे सिरसा नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में उसे पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार खेतों में धान लगाने का काम करता है। उसकी चार बेटियां व दो बेटे हैं। गायत्री बेटियों में सबसे छोटी थी। परिवार के लोगों ने इस संबंध में वन्य प्राणी विभाग को भी सूचना दी। इसके बाद एक कर्मचारी घर में आकर सांप को पकड़ कर अपने साथ ले गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।