फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   skirmish between drug traffickrs and police

पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा तो परिवार ने कर दिया हमला,

Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
skirmish between drug traffickrs and police
जिले के गांव रिसालियाखेड़ा में पुलिस और नशा तस्करों की झड़प हो गई। आरोपी युवक के पिता ने मौके पर पहुंचकर फायर कर अपने लड़के को गाड़ी में बिठाकर ले गए। पुलिस कर्मचारी पर हमले के बाद एसडीएम व डीएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के रिसालिया खेड़ा की ढ़ाणी में रहने वाला कपिल जब गिदड़ां गांव से अपने घर की ओर चला तो उस समय पुलिस के मुखबिर ने उसकी गाड़ी रुकवाई और उसके साथ आकर बैठ गया। जिसमें बातचीत करते दोनों कपिल की ढ़ाणी तक पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम मुखबिर की लोकेशन भी ट्रेस कर रही थी। वहीं जब कपिल गाड़ी से उतरकर अपने घर की ओर जाने लगा तो पुलिस मुखबिर ने उसका हाथ पकड़ लिया और बताया कि वह पुलिस कर्मी है। आरोपी के पास करीब 8 ग्राम हेरोइन थी। जिस पर दोनों में झड़प शुरू हो गई। जिस दौरान वहां मौके पर मौजूद महिलाएं वहां पर आई और दोनों को छुड़वा दिया। वहीं एक महिला ने कपिल के पिता जयवीर को पूरी घटना के बारे में फोन कर जानकारी दे दी। जिसके कुछ ही समय बाद कपिल का पिता जयवीर वहां पर हथियार लेकर पहुंचा और आते ही एक फायर कर दिया। जिसके बाद वह अपने लड़के कपिल को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर एसडीएम व डीएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने कपिल द्वारा छोड़ी गई गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. विनेश कुमार, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, थाना सदर प्रभारी राजेंद्र कुमार व सीआईए सिरसा की टीम भी गांव रिसालियाखेड़ा में पहुंच गई व मौके का मुआयना किया। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार हुए नशा तस्करों की तलाश में जुटी हैं। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कपिल, नरेंद्र, धापो बाई व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नशा तस्करों व अन्य आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed