फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six dengue victims found in the district, notice issued to 32 for getting larva

जिले में मिले छह डेंगू पीड़ित, लारवा मिलने पर 32 को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six dengue victims found in the district, notice issued to 32 for getting larva
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए लगाई गई बेड पर मच्छरदानी व भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में छह लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में 26 बेड आरक्षित कर वहां मच्छरदानी लगाई दी है। इस समय दो मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही शहर में लारवा मिलने पर 32 घरों को नोटिस भी जारी किया गया है। शहरी क्षेत्र से 13 व ग्रामीण क्षेत्र से 13 डेंगू की मरीज मिले हैं। इनकी आयु 15 से 45 वर्ष है। दो मरीजों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है, जबकि अन्य सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल में कई संदिग्ध मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के परिजनों के सैंपल भी एकत्र किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 397 लोगों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां हर माह सर्वे करवा इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 32 घरों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग की ओर से अब तक एक हजार 73 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सितंबर में 1 लाख 16 हजार 122 घरों का सर्वे कर वहां पर लारवा की तलाश की गई है। इस दौरान पांच हजार स्लाइडें बनाई गई हैं। इस दौरान मलेरिया कोई भी मरीज नहीं मिला है, जबकि अगस्त में मलेरिया के तीन मरीज मिले थे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग
शहर में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर नगर परिषद को फिर से फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए थे। अब नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी होने के कारण मच्छरों की संख्या फिर से बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 26 डेंगू पीड़ित मिल हैं। विभाग ने 20 बेड नागरिक अस्पताल व सीएचसी सेंटरों पर भी छह-छह बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल में संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जा रहा है। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed