फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six dengue cases have been found in the district, anti-larva campaign continues in the wards

Sirsa News: जिले में डेंगू के छह केस मिल चुके, वार्डों में एंटी लारवा अभियान जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six dengue cases have been found in the district, anti-larva campaign continues in the wards
सिरसा। शहर के ग्रेवाल बस्ती में सड़क पर जमा पानी में छिड़काव करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचा
सिरसा। जिले में बारिश के मौसम के बाद डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से शहर के वार्डों में छिड़काव के साथ जागरूकता फैलाई जा रही है। बुधवार को शहर के प्रेमनगर, रामनगरिया व ग्रेवाल बस्ती में घरों में लारवा मिलने पर 20 के करीब घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, इनमें रहने वाले वासियों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है। जिले में इस बार अब तक डेंगू के छह मामले आ चुके हैं। इनमें से पांच मरीज ठीक होने करने के बाद घर भेज दिया है। वहीं एक मरीज का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बार डेंगू हिस्ट्री के अनुसार मरीज को डेंगू होने के बाद इलाज के 8 से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं। डेंगू इतना खतरनाक नहीं है, लेकिन बचाव के साथ परहेज भी जरूरी है।
विज्ञापन

इस सीजन में 1100 नोटिस हो चुके जारी
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक इस सीजन में 1100 के करीब लोगों को लारवा मिलने और अनियमितताएं बरतने पर नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में बीते कई दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के कई इलाकों में जगह- जगह पर पानी जमा हो गया है। इससे आसपास के घरों में जमा पानी से पनपने वाले मच्छरों से डेंगू और मलेरियां जैसी बीमारियां फैलने की संभावना पहले से कई गुणा बढ़ गई है। इनसे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मलेरियां विभाग की टीमें लगातार शहर और गावों में जागरूकता के साथ एंटी लारवा के लिए छिड़काव किया जा रहा है। इससे रिहायशी एरिया में बीमारियों को पनपने को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद फॉगिंग को रोका गया था
जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद से फॉगिंग बंद कर दी गई थी। इसके कारण शहर में कई इलाकों में मच्छरों के पनपने की समस्या बनी हुई है। वहीं, बारिश के थमने के बाद बुधवार को फिर से स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद की टीमों की ओर से फॉगिंग अभियान शुरू किया गया है। वहीं, बुधवार को शहर के वार्ड 26 में मच्छरों से बचाव के लिए दवा के छिड़काव सहित फॉगिंग भी करवाई गई है।



----------जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है।
- डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article