फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   siver overflo

सीवर ओवर फ्लो को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
siver overflo

मेला ग्राउंडवासियों का पिछले लंबे समय से सीवरेज जाम होने की समस्या के चलते जीना दूभर हो गया है। सीवरेज जाम होने से वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा सीवरेज का गंदा पानी पिछले लंबे समय से गलियों में बिखरा पड़ा रहता है

विज्ञापन


जिससे वार्डवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पूरे वार्ड में चारों तरफ से पड़ने वाले मार्गों में से कोई भी मार्ग सूखा नहीं है, हर तरफ सीवरेज का पानी बह रहा है और गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

   
कुछ समय पहले जब वार्डवासियों ने जब यह मामला पुरजोर तरीके से उठाया था, उस समय कुछ सीवरेज की सफाई की गई थी। उसके बाद  लंबा समय बीत जाने के बाद भी आज वार्ड का हाल उससे कहीं अधिक बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में गंदे पानी के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है जिससे अनेक वार्डवासी बुखार व डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वार्ड में अनेक बार यही सीवरेज का गंदा पानी घरों की पेयजल सप्लाई में मिल जाता है, जिसके चलते वार्डवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

इसका कारण वार्ड में कई जगह वाटर सप्लाई की भूमिगत पाइप भी टूटी हो सकती है, इसकी जांच में भी अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। वार्डवासियों ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को लेकर वार्डवासी अनेक बार विभागीय अधिकारियों व सीएम विंडो में शिकायत कर चुके हैं परंतु आज तक समाधान नहीं हुआ।

वार्डवासियों ने प्रशासन के विरूद्ध नारे लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।


इस अवसर पर पूर्व नगरपार्षद बृजलाल सैनी, जुगल सैनी, संजय जांगड़ा, जगदीश, शंकर लाल सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, बिट्टू जांगड़ा, अमर सिंह सैनी, भूप प्रजापति, लीलू सैनी, रमेश प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, मनीलाल जांगड़ा,  उदाराम, संजय प्रजापति, मनीराम सुथार, रमेश सोनी, सन्नी धोबी, सुखा बाजीगर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed