फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SIT interrogated agent Mahesh Bansal

Sirsa News: एसआईटी ने आढ़ती महेश बांसल से पूछताछ की

Sat, 18 Mar 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
SIT interrogated agent Mahesh Bansal
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का टैक्स चोरी करने के आरोपी महेश बांसल से एसआईटी पूछताछ करने में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी महेश बांसल ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एसआईटी ने निशानदेही के लिए आरोपी को दिल्ली में लेकर पहुंची है और वहां पर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। सिरसा के साथ अन्य कई राज्यों में फर्जी फर्म खोलने वालों के नाम भी अब पुलिस के सामने आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन से पुलिस आरोपी महेश बांसल से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में सिरसा के साथ-साथ अन्य राज्यों में दर्ज हुए मामलों के बारे में महेश बांसल से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के सामने महेश बांसल ने सिरसा सहित अन्य कई राज्यों के व्यापारियों के जुड़े होने का नाम लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक फर्जी फर्म मामले से जुड़ा अन्य कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन

फर्जी फर्म खोलने और लेनदेन के बाद चोरी किए टैक्स के संबंधित दस्तावेजों को जुटाने के लिए पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर पहुंची है। अब तक मामले में हुई पूछताछ में आरोपी की ओर से फर्म से किए गए लेनदेन के बाद करीब 22 लाख रुपये का टैक्स जमा न करवाने का खुलासा हुआ है। फर्जी तरीके से लेनदेन करने और टैक्स चोरी किए जाने के बाद आरोपी की ओर से खरीदी गई संपत्ति को भी पुलिस ने अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर की गई प्रॉपर्टी का पुलिस आंकलन कर रही है। वहीं, आरोपी के साथ जुड़े कमल व सतपाल की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापा कार्रवाई शुरू कर दी है। कमल व उसके अन्य साथियों के पास फर्जी दस्तावेजों को पुलिस की ओर से जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले
आरोपी महेश बांसल से एसआईटी की ओर से पूछताछ की जा रही है। फर्जी फर्म खोलकर टैक्स चोरी करने वाले अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed