फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa was the hottest in the state after Hisar

हिसार के बाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sirsa was the hottest in the state after Hisar
महिला बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए चुन्नी ओढ़ाकर ले जाती हुई। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बीते दो वर्षों के मुकाबले इस वर्ष 13 मई का दिन सर्वाधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान जहां 47.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि प्रदेश में हिसार के बाद सर्वाधिक है। हिसार का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट के बाद 26 डिग्री रहा। गर्मी बढ़ने से जहां आमजन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। नागरिक अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या भी पहले 20 फीसदी तक बढ़ी है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 47.8 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट से लोगों को रात्रि के समय राहत भी मिली। परंतु दिन के समय तेेज धूप व लू की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। गर्मी से बचने के लिए लोग सफर के दौरान मुंह ढांपकर बाहर निकले हुए नजर आए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
नागरिक अस्पताल में स्थित फिजिशियन की ओपीडी में पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टर की ओपीडी के दौरान यहां पर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इनमें अधिक मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द होने और बुखार होने के कारण जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों में पानी की कमी होने के कारण उन्हें कई तरह की बीमारी भी हो रही हैं। फिजिशियन से जांच करवाने के लिए हर रोज 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 30 मरीज गर्मी से प्रभावित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा बीते दो वर्षों में 13 मई का तापमान
वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम
2022, 47.8, 26
2021, 37.6, 23
2020, 36.9, 21.1
गर्मी से बचने के लिए पेय पदार्थ पीते नजर आए लोग
गर्मी में स्वास्थ्य की दृष्टि से पेय पदार्थ काफी कारगर माना जाता है। इसी के चलते लोग विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ पीते हुए नजर आए। इनमें लोगों की पहली पसंद गन्ने का जूस रहा। इसी के चलते जूस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ सबसे अधिक रही।
सब्जियों और नरमे की फसल पर पड़ रहा अधिक प्रभाव
गर्मी की मार केवल लोगों पर ही नहीं, बल्कि फसलों पर भी इसका विपरीत असर पड़ा रहा है। इसका सबसे अधिक असर नरमे की फसल पर देखा जा सकता है। पहले बोई गई नरमे की फसल भी गर्मी अधिक होने की वजह से झुलस चुकी है। वहीं हरी सब्जियों और हरे चारे को भी हर दूसरे दिन किसानों को सिंचाई करनी पड़ रही है। किसान मुनीष कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय गर्म हवा होने के कारण फसल पर प्रभाव पड़ रहा है।

गर्मी से लोग इस तरह से करे बचाव
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने बताया कि गर्मी के कारण लोग प्रभावित हो रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग कम से कम धूप में बाहर निकले। अगर किसी जरूरी काम के लिए वह बाहर निकलते हैं तो त्वचा को बचाने के लिए कपड़े का सहारा लें और पानी व पेय पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करे। गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी होने से लोग बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed