फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: The groom came with bride from Rajasthan in a helicopter in Nathusari Kalan

Sirsa: नाथूसरी कलां में हेलीकॉप्टर में राजस्थान से दुल्हन लेकर आया दुल्हा, बिना दहेज की शादी

Fri, 24 Nov 2023 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

समाजसेवी रघुबीर कडवासरा ने बेटे की शादी में एक रुपया व नारियल लेकर की रस्म अदा की। दूर-दराज से लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव नाथूसरी कलां में पहुंचे।

विज्ञापन
Sirsa: The groom came with bride from Rajasthan in a helicopter in Nathusari Kalan
नाथूसरी कलां में हेलीकॉप्टर में राजस्थान से दुल्हन लेकर आया दुल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के नाथूसरी चौपटा में दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आने का नजारा देखने को मिला। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में राजस्थान से विदा कराकर घर लाया। दूर-दराज से लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव नाथूसरी कलां में पहुंचे। यह शादी चर्चा का विषय बनी रही। हेलीकॉप्टर के साथ-साथ यह शादी चर्चा का विषय इसलिए भी बनी रही कि दहेज में लड़की के पिता द्वारा दी गई नगदी को दूल्हे के पिता रघुबीर सिंह कड़वासरा ने लेने से मना कर दिया। एक रुपये व एक नारियल लेकर रस्म अदा की।

विज्ञापन


गांव नाथूसरी कलां के पूर्व सरपंच स्व. जयकरण कड़वासरा के पौत्र आयुष कड़वासरा की शादी राजस्थान के नोहर गांव के पिचकराई निवासी निशा सुपुत्री भगत सिंह गोदारा के साथ गुरुवार रात्रि को हुई। इसके बाद शुक्रवार को सुबह के समय गांव पिचकराई से आयुष के साथ निशा को विदा किया।
विज्ञापन


विदा के बाद निशा को आयुष हेलीकॉप्टर में लेकर नाथूसरी कलां के हंजीरा रोड स्थित बॉयज स्कूल में पहुंचा। हेलीकॉप्टर में आयुष के साथ उसकी धर्मपत्नी निशा के अतिरिक्त वर व वधु पक्ष के लोग नाथूसरी कलां आए। निशा के ससुर रघुबीर सिंह कड़वासरा ने कहा कि हर लड़की को उसके पिता पढ़ा-लिखाकर बड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में उन्हें दहेज की चिंता भी सताती है। लेकिन एक पिता अपनी बेटी को दे देता है, इससे बढ़कर और क्या चाहिए। हम तो दहेज के सख्त खिलाफ हैं। हमने बिना दहेज के बेटे की शादी कर समाज को संदेश दिया है। मुझे बहुत खुशी है।


गांव पिचकराई में निशा की विदाई के समय ग्रामीणों का तांता लगा रहा है। वहीं जब निशा ससुराल नाथूसरी कलां पहुंची तो हंजीरा रोड स्थित लड़कों के स्कूल में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हेलीकॉप्टर की प्रशासनिक अनुमति शादी समारोह के लिए होने के चलते पुलिस भी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रणजीत कासनिया सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

गांव नाथूसरी कलां निवासी रघुबीर कड़वासरा ने अपने बेटे की शादी को लेकर आवास पर गुरुवार को प्रतिभोज कार्यक्रम था, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बैनीवाल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम पूनियां, कप्तान मीनू बैनीवाल, युवा नेता सुमित बैनीवाल, राजेश चाडीवाल सहित अनेक व्यक्तियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed