फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa team became the winner in the football competition

Sirsa News: फुटबाल स्पर्धा में सिरसा की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sirsa team became the winner in the football competition
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो अभियान के तहत फुटबाल टूर्नामेंट में
सिरसा। एसबीएस फुटबाल क्लब की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ‘नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो’ अभियान के तहत फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य जतिंद्र सिंह ढिल्लों व दविंद्र काहलो ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सिरसा की टीम ने मानसा को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंदर सिंह कूका ने शिरकत की। विजेता सिरसा टीम को 7100 रुपये की राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता मानसा टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट प्लेयर जसपाल वैद, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड हीरा सिंह, बेस्ट डिफेंडर निर्मल और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब अमीर सिंह (सिरसा) को मिला।
विज्ञापन


हरपिंदर सिंह कूका ने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। बच्चे से लेकर बड़े तक इसके चंगुल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य लोगों को नशे से बचाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार करवाना है, ताकि खासकर युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य संवार सके। उन्होंने कहा कि खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं और यदि युवा एकाग्रता व दृढ़ निश्चय के साथ खेलें तो सफलता कठिन नहीं है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष बाबा मंगल सिंह, डीएसओ जगदीप, एडीसी सिरसा, ईटीओ सिरसा गोदारा, जसपाल सिंह वैद, हीरा सिंह, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, करनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed