फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: sacrilege of Gutka Sahib on the pretext of cleanliness, thrown in the street, accused arrested

सिरसा : सफाई के बहाने गुटका साहिब की बेअदबी, गली में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: sacrilege of Gutka Sahib on the pretext of cleanliness, thrown in the street, accused arrested
जेजे कॉलोनी के गुरुद्वारा में गुटका साहिब की बेअदबी मामले को लेकर एकत्र हुए सिख समुदाय के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जेजे कॉलोनी स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में सफाई करने के बहाने एक शरारती तत्व गुटका साहिब के साथ बेअदबी कर दी। युवक ने गुरुद्वारा में रखे गुटका साहिब व पिढ़ा गली में फेंक दिया, जबकि रुमाले व अन्य धार्मिक सामान को बिखेर दिया। सेवादार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया गया है।



श्रीगुरु ग्रंथ साहिब सतकार सभा हरियाणा के मुख्य सेवादार सुखविंद्र सिंह खालसा ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े चार बजे जेजे कॉलोनी निवासी मनमीत गुरुद्वारा में पहुंचा। इस दौरान गुरुद्वारा का ग्रंथी स्नान (नहा रहा था) कर रहा था। उक्त युवक ने उसकी पत्नी से गुरुद्वारा में सेवा करने की बात कह कर चाबी ले ली। इसके बाद उक्त युवक ने गुरुद्वारा में पालकी के पास पड़े गुटका साहिब, पिढ़ा को उठाकर गली में फेंक दिया, जबकि पालकी के पास ही रखे रुमाले व अन्य धार्मिक सामान को भी बिखेर दिया। इसके कुछ समय बाद गुरुद्वारा के ग्रंथी जोगेंद्र सिंह ने पाठ करने के लिए पत्नी से चाबी मांगी तो उसने उक्त युवक को चाबी दिए जाने की जानकारी दी। ऐसे में ग्रंथी जब गुरुद्वारा में पहुंचा तो उससे सामान बिखरा हुआ मिला और गुटका साहिब व पिढ़ा गली में पड़ा मिला। ग्रंथी ने युवक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस व संबंधित मुख्य सेवादारों को दी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद संगठनों के सदस्य भी गुरुद्वारा में पहुंच गए। पुलिस ने ग्रंथी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा लगाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सुबह पाठ करने से पहले गुरु ग्रंथ साहिब अलग कमरे में विराज किए हुए थे।
विज्ञापन


आरोपी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग

गुटका साहिब की बेअदबी किए जाने मामले की सूचना मिलने के बाद सिख समुदाय के सदस्य भी जेजे कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में पहुंच गए। वहीं श्रद्धालुओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी युवक नशे का आदी था और पहले भी सेवा करने के लिए गुरुद्वारा में जाता था। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा हरियाणा के मुख्य सेवादार सुखविंद्र सिंह खालसा ने कहा कि उक्त युवक ने किसके कहने पर इस तरह की हरकत की है, पुलिस इसका पता लगाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बयान -----

गुटका साहिब को गली में फेंकने मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

-अमित बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed