{"_id":"66f1b3b6dd433eae2709311c","slug":"sirsa-police-registered-21-cases-39-accused-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-126182-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा पुलिस ने दर्ज किए 21 अभियोग, 39 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा पुलिस ने दर्ज किए 21 अभियोग, 39 आरोपी काबू
Tue, 24 Sep 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत चैकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों और गैर कानूनी धंधों में संलिप्त 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की 30 टीमों ने मादक पदार्थ, शराब तस्करों, अवैध असलहाधारकों, जुआ, सट्टा खाईवाली करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। जांच अभियान के दौरान गैरकानूनी धंधा करने वालों को काबू कर संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किए। इन आरोपियों से शराब, मादक पदार्थ, अवैध पिस्तौल, जुआ, सट्टा राशि बरामद की गई।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला पुलिस ने इस अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी दबोचे। जिलेभर में सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 11 अभियोग दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 700 लीटर लाहन, 139 बोतल देसी शराब, 35 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज कर 9.300 किलो डोडा पोस्त और 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विभिन्न मामलों में वांछित दो आरोपियों को काबू किया गया। ऐलनाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 5,000 रुपये के इनामी को दबोचा। शस्त्र अधिनियम के तहत चार आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चार अवैध पिस्तौल बरामद की गई। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने कई मामलों में वांछित आठ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।