फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, Three years ago a girl was Bicudi

तीन साल पहले बिछुड़ी महिला मिली

Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाई कन्हैया आश्रम के प्रयास से बच्चों को उनकी मां तीन साल बाद मिल गई। विद्या नाम की महिला  21 दिसंबर 2013 को सिरसा पुलिस को गोशाला रोड पर घूमते हुए मिली। पुलिस कार्रवाई और मेडिकल चेकअप के बाद इसे भाई कन्हैया आश्रम में भेजा गया। विद्या के परिजनों ने आश्रम संचालकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

    आश्रम के सेवादारों की सेवा और डॉ. अमित नारंग के इलाज से विद्या की हालत में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो गया। उसने बताया कि वो आजमगढ़ की रहने वाली है। वह अपने पति और बच्चों के साथ ट्रेन में जा रही थी। एक स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए उतरी। उसे ट्रेन के जाने की आवाज सुनाई नहीं दी, क्योंकि उसे कम सुनता है। उसके बाद वह अलग-अलग शहरों में अपना घर ढूंढते हुए सिरसा आ पहुंची। उसके बताए पते पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कुछ दिन पहले कृष्ण, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सिरसा में संजीव जैन एडवोकेट के यहां पिछले 15-20 साल से ड्राइवर हैं, वे आश्रम में आए तो उनके साथ उनका दोस्त जो आजमगढ़ से आया था, उन्होंने विद्या से बातचीत की और उसके घर का पता चल पाया।
विज्ञापन

आजमगढ़ में संपर्क के बाद अगले ही दिन उसका पति अपने बच्चों के साथ कन्हैया आश्रम में विद्या को लेने आया। विद्या के पति ने बताया कि वह जालंधर में मजदूरी करता है। वे जालंधर से आजमगढ़ को जा रहे थे कि सोनीपत में विद्या पानी पीने के लिए उतरी तो ट्रेन चल पड़ी। उसके बाद हमने विद्या को बहुत ढूंढने की कोशिश की और हमें नहीं मिली। वे तो आस ही छोड़ चुके थे। उन्होंने बताया कि इन तीन सालों में विद्या के दो बेटों की शादी भी हो चुकी है। अब वे विद्या को मिलकर बेहद खुश हैं। उन्होंने भाई कन्हैया आश्रम का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य सेवादार गुरविंद्र सिंह, ऋषिपाल जिंदल, राजेश बजाज, गुरशरण सिंह कालड़ा, अर्जुन शर्मा, प्रीतम सिंह, मेघनाथ शर्मा, संजीव जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed