फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, syl, mater, Sirsa

हरियाणा की लाइफ लाइन है एसवाईएल : केड़िया

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, syl, mater, Sirsa
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वरिष्ठ नेता नवीन केडिया ने एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा के हक में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। नवीन केड़िया ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की लाइफ लाइन है और इस पर हरियाणा का पूरा हक बनता है। स्व. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते  राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के नेताओं के बीच एसवाईएल को लेकर समझौता किया था मगर पंजाब ने कभी भी इस समझौते को नहीं माना और हमेशा हठधर्मी की। आज भी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को न मानते हुए संवैधानिक व्यवस्था और देश के कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। केड़िया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है और पंजाब में उसका शिअद के साथ गठबंधन है। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है इसलिए प्रधानमंत्री को राष्ट्रधर्म  निभाते हुए आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने एसवाईएल सद्भावना यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली थी, जिसके प्रतिफल की रोशनी के रूप में यह निर्णय देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed