फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,Olympian Complain,sweeta punia

ओलंपिक में दूसरी बार खेलेगी जोधकां की बेटी सविता पूनिया

Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,Olympian Complain,sweeta punia
खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए अपना पसीना बहाते हैं और राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाते हैं। इस बार रियो ओलंपिक टोक्यो में जिले की बेटी सविता पूनिया का चयन हॉकी टीम में हुआ है। सविता पूनिया इससे पहले भी 2016 के ओलंपिक खेल चुकी है। जिले के चार खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलने का मौका मिला और चारों ही खिलाड़ी हॉकी खेल से संबंधित है। जिले में कुल 42 खेल मैदान है लेकिन कोरोना काल के चलते पिछले दो सालों से खिलाड़ी खेल स्टेडियम से दूर है और घर पर रहकर ही खेल अभ्यास कर रहे हैं। स्टेडियम में देखभाल न होने के चलते मैदानों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

जिले के जीवन नगर क्षेत्र से श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज के खेल मैदान से निकले सरदार सिंह, हरपाल सिंह, दीदार सिंह व गांव जोधकां से सविता पूनिया है। सबसे पहले जीवन नगर से दीदार सिंह ने 1992 का ओलंपिक खेला था, हरपाल सिंह ने 2004 में व सरदार सिंह ने 2012-16 में हॉकी खेल में ओलंपिक खेला था। जिले की बेटी सविता पूनिया ने 2016 खेला अब 2021 में रियो ओलंपिक टोक्यो के लिए महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में 12 मैदान, अभ्यास के लिए नहीं खिलाड़ी
शहर के भगत सिंह खेल स्टेडियम में विभिन्न खेलों के 12 मैदान है, जिसमें से जूडो व मैट कुश्ती के लिए इंडोर मैदान भी है। जिले में कुल 42 खेल मैदान है, जिसमें से 13 मैदान ही जिला खेल विभाग के अधीन है अन्य 29 खेल मैदान पंचायती विभाग के अधीन आते हैं। कोरोना के चलते पिछले दो सालों से इन मैदानों पर अभ्यास करने कोई नहीं आ रहा है। मैदानों का रखरखाव सही से न होने के चलते यह अब खराब स्थिति में पड़े हैं। हालांकि बीती 17 जून से खेलों मैदान की साफ सफाई करवाई जा रही है ताकि खिलाड़ी इनमें अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रियो ओलंपिक में जिले की बेटी सविता पूनिया का चयन रियो ओलंपिक टोक्यो महिला हॉकी टीम में हुआ है। जिले के कई ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं।
-लाजवंती, जिला खेल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed