फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Supply Depot, officer bound, Sirsa

डिपो की जांच करने गए अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Wed, 16 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Supply Depot, officer bound, Sirsa
ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए अधिकारी - फोटो : Bureau

गांव बनसुधार में बुधवार को डिपो की जांच करने गए अधिकारियों को ग्रामीणों ने दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में डीएफएससी ने ग्रामीणों को बताया कि विभाग के अधिकारी राशन बंटवाने पर रोक लगाने नहीं बल्कि डिपो की जांच करने आए हैं तब कही जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है कि गांव में कई माह से राशन नहीं बंटा है और जब राशन बंटने लगा तो विभागीय अधिकारियों के पहुंचने पर खलल पड़ गई। इस दौरान गांव के लोग एकत्रित हो गए और जांच करने गए अधिकारियों को घेर लिया। अधिकारियों ने मामले की सूचना डीएफएससी को दी जिसके बाद डीएफएससी मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीएफएससी की बात मान ली और अधिकारियों को वहां से जाने दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमें बुधवार को विभिन्न डिपो की जांच कर रही थी। इसी दौरान विभाग के चार अधिकारी इंस्पेक्टर घड़सीराम, राजेश सैनी, रविंद्र व प्रमोद छापौला गांव बनसुधार पहुंचे तो लोगों को किसी ने बरगला दिया कि टीम राशन बंटवाने को बंद करवाने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और जांच करने पहुंचे अधिकारियों को वहीं पर बंधक बना लिया। लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार माह से गांव में राशन नहीं बांटा गया। इस मामले की सूचना डीएफएससी राजेश कुमार आर्य को दी गई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।


उन्होंने लोगों को बताया कि विभाग की ओर से  रूटीन में डिपो की जांच की जाती है इसी कड़ी में बुधवार को कई डिपो की जांच की गई है और वहां भी टीम इसी मकसद से आई है। उन्होंने कहा कि राशन के बंटवारे में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। डीएफएससी ने जब लोगों को विभागीय कार्रवाई के बारे में स्पष्ट रूप से बताया तो लोगों ने बंधक बनाए गए अधिकारियों को वहां जाने दिया। डीएफएससी ने ग्रामीणों के डिपो होल्डर से संतुष्ट होने की बात पर राशन बंटवाना शुरू कर दिया और वापस सिरसा लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed