{"_id":"56fc32374f1c1b257ef007cb","slug":"sirsa-news-hindi-news-sunaar-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":" जूते पॉलिश कर स्वर्णकारों ने जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते पॉलिश कर स्वर्णकारों ने जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सुनार
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, द सराफ एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के बैनर तले स्वर्णकारों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया। स्वर्णकारों ने घंटाघर चौक स्थित धरनास्थल पर लोगों के जूते पॉलिश कर विरोध्ा जताया। स्वर्णकारों ने कहा कि बहरी बनी सरकार ने हमें ऐसा करने को मजबूर किया है। यदि उसका यही रवैया रहा तो हमें अपना पेशा बदलना पड़ेेगा।
बता दें कि स्वर्णकार पिछले 28 दिनों से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों ने कहा कि अब हम भूखों मरने की स्थिति में आ गए हैं। स्वर्णकार संघ के प्रधान राजकुमार सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भिवानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने गया है, जिसमें आगामी रणनीति पर विचार विमर्श होगा। प्रतिनिधि मंडल में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, स्वर्णकार दुर्गा मंदिर के प्रधान सुरजीत सोनी, संघ के उपप्रधान चंद्रशेखर सोनी और सुरेंद्र सोनी आदि शामिल हैं।
धरना, प्रदर्शन व भूख हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता रोहन सोनी व महासचिव चंद्रशेखर सोनी ने बताया कि बुधवार को भूख हड़ताल के बारहवें दिन रोहन सोनी, कपिल सोनी, तरसेम सोनी, प्रवीण सोनी व दीपक सोनी भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
करीब एक माह से चल रहे इस आंदोलन के दौरान सराफा कारोबारियों ने अब तक विरोध प्रदर्शन के लिए सब्जी बेचने से लेकर गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने और भैंस को वित्तमंत्री का प्रतीक मानकर उसके आगे बीन बजाने जैसे काम कर चुके हैं, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने वैट को वापस नहीं लिया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में एक्साइज ड्यूटी रोल बैक के लिए प्रस्ताव पारित किया है, जिससे दिल्ली सहित देशभर के आंदोलनकारी स्वर्णकारों में नए जोश व उत्साह का संचार हुआ है। दिल्ली सरकार द्वारा समर्थन करना आंदोलन की राह में बड़ी उपलब्धि है और अब केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा।
धरना प्रदर्शन में स्वर्णकार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सुखविंद्र सोनी, दवेंद्र सोनी, अमर सिंह साहुवाला, रूप राम सोनी, जगदीश चंद्र सोनी, महावीर सोनी, नत्थूराम सोनी, भागीरथ सोनी, दर्शन लाल सोनी, शंकर लाल, काशीराम सोनी, सुरेश नारनौली, शिशन सोनी, मनोज सोनी, हरजिंद्र सोनी, एडवोकेट कपिल सोनी, राजकुमार भूण, हेमंत सोनी एडवोकेट, बेअंत सहदेव, शंकर मराठा, कालूराम कुलथिया, हरबंस सोनी, चिमन लाल सोनी, अशोक सोनी, सुरेंद्र फुटेला, प्रेम रातुसरिया, अमृत भल्ला, गोविंद चाचाण सहित अनेक स्वर्णकार मौजूद रहे।