फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, road, Sirsa

शहर के मिनी बाईपास पर सरकार खर्च करेगी दस करोड़

Mon, 04 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 04 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, road, Sirsa
पहल - फोटो : Bureau
सिरसा शहर में स्थित मिनी बाईपास को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए सरकार ने करीब पांच करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) ने इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया है। संभवत: मई में यह काम शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने दी।
विज्ञापन


चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली पुल से लेकर चतरगढ़पट्टी तक मिनी बाईपास के दोनों ओर फुटपाथ बनाने तथा दिल्ली पुल से हुडा चौक के पुल तक सिरसा मेजर नहर को अंडर ग्राउंड करने की मांग पिछले लंबे समय से शहर के लोगों द्वारा उठाई जा रही थीं। इस मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने 20 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने के लिए अब इस कार्य के लिए पांच करोड़ 70 लाख की राशि मंजूर हो चुकी है। इस राशि से मिनी बाईपास के दोनों ओर फुटपाथ बनाया जाएगा। नहर को अंडरग्राउंड किया जाएगा तथा बीच में डिवाइडर बनाकर पौधे लगाए जाएंगे, ताकि मिनी बाईपास सुंदर व हरा-भर नजर जाए।
विज्ञापन


चार करोड़ 50 लाख का टेंडर पहले ही जारी
दिल्ली पुल से लेकर चतरगढ़पट्टी रेलवे फाटक तक करीब पांच किमी लंबे इस बाईपास को बनाने के लिए चार करोड़ 50 लाख का टेंडर पहले ही हो चुका है। इस तरह से मिनी बाईपास पर 10 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसा मेजर नहर का पानी शहर के जलघरों में आता है जिसे लोग पीते हैं मगर नहर खुली होने की वजह से लोग नहर के पानी में कई तरह की गंदगी डाल देते हैं जिससे पानी दूषित हो जाता है। नहर को अंडरग्राउंड करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगवान चौक से शिव चौक तक सड़क बनेगी फोरलेन
इसके अतिरिक्त शहर की कई सड़कों को नया बनाने व रिपेयर करने के लिए भी करोड़ों रुपयों की स्वीकृति सरकार की ओर से दी जा चुकी है। इनमें से सांगवान चौक से शिव चौक तक सड़क को फोरलेन का बनाया जाएगा जिस पर करीब दो करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है।

एक करोड़ की राशि से बेगू रोड पर रिद्धि-सिद्धि होटल से कांग्रेस भवन तक भी सड़क को फोरलेेन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की राशि से हिसार रोड स्थित हुडा चौक से डबवाली रोड स्थित अरोड़वंश चौक तक सड़क के दोनों ओर टाइल लगाई जाएंगी ताकि सड़क चौड़ी होने के साथ सुंदर व साफ नजर आ सके। दो करोड़ की लागत से रानिया रोड पर रानिया गेट से सब्जी मंडी तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। एक करोड़ रुपयों से हिसार रोड स्थित हुडा चौक से जाने वाली कंगनपुर रोड का नवीनीकरण किया जाएगा।

हुडा विभाग भी खर्च करेगा पांच करोड़
हुडा विभाग की ओर से सिरसा शहर के क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल तक 32 लाख रुपयों से सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण व सड़करिपेयर होगी। 46 लाख रुपयों से एफ ब्लॉक की सड़कों का निर्माण होगा। 62 लाख रुपयों से हुडा सेक्टर 20 में सीवरेज के पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा। चोपड़ा ने बताया कि इसके अलावा शहर में डी प्लान के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपयों से विभिन्न कार्य पहले ही चल रहे हैं।


उन्होंने बताया कि सरकार ने जिले के गांव वैदवाला, बाजेकां, नेजाडेला, झोपड़ा के अनेक किसानों को भूमि अधिग्रहण की एवज में पिछले चार वर्षों से बकाया करीब 36 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया है। यह राशि भूमि अधिग्रहण की एवज में 33 साल तक किसानों को रायल्टी के रूप में दी जाती है मगर 2011 से यह राशि किसानों को नहीं दी गई थी जिसे भाजपा सरकार ने दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed