{"_id":"56f6dc934f1c1b7d30f14e60","slug":"sirsa-news-hindi-news-politics-election-seeds-and-pesticides-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश मेहता बने सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रधान, बलदेव वधवा उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश मेहता बने सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रधान, बलदेव वधवा उपप्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीड्स एवं पेस्टिसाइड एसोसिएशन के चुनाव
- फोटो : Bureau
आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव होने के बाद जनता भवन में शनिवार को सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन के चुनाव हुए। एसोसिएशन के चुनावों को लेकर कई दिनों से चर्चाएं गर्म थी। शनिवार को चुनावी प्रक्रिया सुबह 10 बजे आरंभ हो गई थी। मतदान प्रक्रिया होने के बाद दोपहर तक परिणाम घोषित हो गए। प्रधान पद पर दिनेश मेेहता और उप प्रधान पद पर बलदेव वधवा ने जीत हासिल की। विजेताओं ने अपने समर्थकों के साथ रंग लगा कर व मिठाई बांट कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को जनता भवन में सीड्स एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन के चुनाव आयोजित करवाए गए। चुनाव आयोजित करवाने के लिए चुनाव अधिकारियों की टीम का गठन किया गया था। चुनावों में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार धर्मवीर गुप्ता, दिनेश मेहता व मोतीलाल मीना, उपप्रधान के लिए बलदेव वधवा व पवन कुमार दड़बी, जबकि सचिव पद के लिए सुमित मेहता व राधेश्याम गांधी चुनाव मैदान में हैं और कुल 261 मतदाता हैं। दोपहर करीब दो बजे मतदान पूरा होने पर करीब सवा दो बजे वोटों की गिनती शुरू की गई। गिनती के समय सभी उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई थी।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए तीनों उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दिनेश मेहता ने 26 वोटों से विजय हासिल की। इसी तरह उपप्रधान का भी मुकाबला कड़ा हुआ और बलदेव वधवा ने 20 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद के लिए राधेश्याम रंगा ने अपने विरोधी सुमित मेहता को 26 वोटों से हराया। चुनावों को लेकर उम्मीदवारों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर मतदाताओं से वोटों की अपील की थी।
विज्ञापन
आज चुनावों को लेकर सुबह से ही जनता भवन कार्यालय में उम्मीदवारों के समर्थक जुटने शुरू हो गए थे। सुबह करीब 10 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। जब तक परिणाम घोषित नहीं हुए तब तक सभी उम्मीदवारों के समर्थक वहां मौजूद रहे। जैसे ही चुनावों के परिणामों की घोषणा हुई तो विजेता रहे उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ उठी। समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग लगा कर खुशियां मनाई। एसोसिएशन के सदस्य जगतपाल ने बताया कि इस बार चुनाव बहुत ही रोचक बने हुए थे। कई दिन पूर्व ही वोटों की अपील शुरू हो गई थी।