फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, education, Exam, Result, 10+2 result, twelth result, Praveen, Sirsa

खेतीहर मजदूर की बेटी ने अभावों को दी मात

Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, education, Exam, Result, 10+2 result, twelth result, Praveen, Sirsa
प्रवीन कौर - फोटो : Bureau

अगर मन में विश्वास और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। ये संदेश दिया है, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा मेडिकल संकाय की परीक्षा में ऐलनाबाद टॉप करने वाली, निवेदिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रवीण कौर ने। जिसने तमाम अड़चनों को किनारे कर बारहवीं कक्षा में ऐलनाबाद में टॉप किया है।

विज्ञापन


खेतीहर मजदूर नत्थुराम निवासी हुमायुंखेड़ा, ऐलनाबाद की होनहार बेटी प्रवीण कौर ने बारहवीं कक्षा में मेडिकल संकाय से परीक्षा देते हुए कुल 500 में से 468 अंक (93.6 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे ऐलनाबाद में टॉप किया है। पिता नत्थुराम व माता अमरजीत कौर बेटी की इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए नत्थुराम ने अपने दुधारू पशुओं को बेच डाला था। अब उनके संघर्ष को नई पहचान जो मिली है। अभावों से जूझते परिवार व माता-पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रवीण कौर ने दिनरात एक कर पढ़ाई की।
विज्ञापन


 प्रवीण कौर अब डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। प्रवीण कौर ने इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। प्रवीण कौर फिलहाल पीएमटी की कोचिंग की तैयारी कर रही है। प्रवीण कौर ने बताया कि उसने इससे पहले की सभी कक्षाएं भी अव्वल श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। इसके लिए वह स्कूल समय के अलावा रोजाना चार घंटे नियमित रुप से घर पर पढ़ाई करती है। प्रवीण कौर का बड़ा भाई मनदीप सिंह भी इस समय बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed