फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Firing in Bank, Firing in Sirsa

बैंक परिसर में चलीं गोलियां, हड़कंप

Wed, 23 Mar 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 23 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Firing in Bank, Firing in Sirsa
फायरिंग - फोटो : Bureau

गांव चौटाला स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार दोपहर बाद एका एक दो गालियां चलने से हड़कंप मच गया। डकैती समझकर लोग बैंक से भाग खड़े हुए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोलियां बैंक गार्ड की खराब गन से निकली थीं।

विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 12.30 बजे बैंक में कैश को डबवाली भेजने की तैयारियां चल रही थी। कैशियर विपिन कुमार तैयार था। बैंक के बाहर गाड़ी खड़ी थी। गार्ड लभु सिंह को साथ जाना था। कैश की सुरक्षा के लिए गार्ड ने अपनी 12 बोर डबल बैरल गन लोड करके बैंक मैनेजर नारायण सिंह के सामने से जैसे ही ऊपर की ओर की तो एकाएक गोलियां चल गईं। उस समय बैंक के भीतर 20 से 25 लोग मौजूद थे। सभी के सभी भाग खड़े हुए। बैं
विज्ञापन


क मैनेजर भी बाल-बाल बच गए। पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित बैंक में दनादन दो फायर होने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इसे डकैती समझ बैठे। मौका पर मौजूद पवन कुमार ने बताया कि वह बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। अचानक बैंक के भीतर ही दो गोलियां चल गई। हम समझें कि कोई डकैती हो गई है। बाद में पता चला कि गार्ड की गन से गोलियां निकली हैं। बैंक मैनेजर नारायण सिंह ने बताया कि इसमें गार्ड का कोई दोष नहीं। असल में बिना ट्रिगर दबाए गोलियां चली हैं। गार्ड उसके सामने ही गन में गोलियां लोड कर रहा था। यह सब मैकेनिकल फॉल्ट की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता था गन खराब है
गार्ड की नियुक्ति करने के बाद बैंक ही उसे असला देता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौटाला में हुई वारदात ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुलासा हुआ है कि बैंक गार्ड 12 बोर गन का प्रयोग कर रहा था वह खराब थी। उसकी एक पिन ठीक नहीं थी। यह गन नवंबर 2014 में सिरसा से खरीदी गई थी। सबको मालूम था कि बिना ट्रिगर दबाए कभी भी गोली निकल सकती है। इसके बावजूद अपनी जान हथेली पर रखकर गार्ड नौकरी कर रहा है। दूसरी ओर खराब हथियार से बैंक की सुरक्षा भी हो रही थी? मैनेजर ने यह बात स्वीकारते हुए कहा कि गन बदली जाएगी।

जानकारी मिलते ही मैं बैंक में गया था। गोली बैंक गार्ड की गन से चली थी। बैंक ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है।
-बलवीर सिंह, प्रभारी, चौटाला चौकी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed