फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, yoga , sports, champion, sirsa

वियतनाम में छठीं एशियन योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन का चैंपियन बना भारत

Fri, 16 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, yoga , sports, champion, sirsa
योग - फोटो : bureau
रियो में तिरंगा फहराने के बाद अब भारत की बेटियाें ने तीन से पांच सितंबर वियतनाम में हुई छठीं एशियन योग स्पोर्ट्स फेडरेशन चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप बनकर देश का मान बढ़ाया है। विजेता भारतीय टीम की चार खिलाड़ी शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान से हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, नौ सिल्वर व एक ब्रांज सहित कुल 13 मेडल जीते हैं। वीरवार को जिले में प्रशासन की ओर से उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सम्मानित किया। इसके बाद चाराें खिलाड़ियाें को खुली जीप में बैठाकर शहर के मुख्य मुख्य बाजाराें में घुमाया गया, जहां नगरवासियाें ने स्वागत किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त ने खिलाड़ियों के अनुभव को जाना। बराड़ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाआें व लड़कियों को प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत प्रत्येक मंगलवार को महिलाआें का सेशन होता है। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल, सुशासन सहायिका वृशाली खंडेलवाल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल गीता मोंगा इंसां, स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत इंसां, अजमेर इंसां, प्रेम इंसां, कृष्ण पाल चौहान, राम आसरा गर्ग, पवन इंसां सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


हमे गुरु पर नाज है : खिलाड़ी
खिलाड़ी नीलम इंसां, स्वप्निल इंसां, कर्मदीप इंसां व कीर्ति इंसां ने बताया कि तीन से पांच सितंबर तक वियतनाम में आयोजित छठीं एशियन योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि वियतनाम रनरअप व मलेशिया सेकेंड रनरअप रहा। प्रतियोगिता में वियतनाम, मलेशिया, फिलीपिंस, हांगकांग, चीन, कोरिया, भारत सहित 13 देशाें की टीमाें ने भाग लिया। वियतनाम में आयोजित हुई छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की चार खिलाड़ियाें नीलम इंसां (योगा कोच, सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल ग्लोरियस स्कूल), स्वप्निल इंसां, (बारहवीं टॉपर, सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल ग्लोरियस स्कूल), कर्मदीप इंसां (बीए. शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज), तथा कीर्ति इंसां (11वीं कक्षा, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल) शामिल हैं। वहीं नीलम इंसां शाह सतनाम जी पूरा ग्राम पंचायत की पंचायत मेंबर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed