फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, mini bypass, sirsa

मिनी बाईपास का नाम रखा जाएगा विश्वविद्यालय मार्ग

Sun, 17 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 17 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, mini bypass, sirsa
मिनी बाईपास - फोटो : bureau
सात करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से सिरसा के मिनी बाईपास का सुधार व नवीनीकरण होगा। दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण होगा तथा डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाकर उसके अंदर सुंदर व हरे भरे पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सिरसा शहर भव्य व सुंदर नजर आएगा। यह बात शनिवार को सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा।
विज्ञापन


  चोपड़ा शनिवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के मुख्यद्वार के पास मिनी बाईपास के सुधारीकरण व नवीनीकरण के कार्य की नींव रख कर शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस सड़क का डिजाइन इस ढंग से बनाया जाएगा कि यह सड़क सिरसा की सबसे सुंदर व हरी भरी होगी, क्योंकि सड़क के बीचों बीच पांच किलोमीटर से अधिक हरियाली करने के लिए पौधों के साथ-साथ फूल भी लगाए जाएंगे। चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए सवा सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। सिरसा के दिल्ली पुल से लेकर अजय विहार पुल तक सिरसा मेजर नहर को कवर्ड किया जाएगा। मिनी बाईपास शहर का एकमात्र ऐसा मार्ग होगा जिसके डिवाइडर के बीच में पौधे लगाए जाएंगे। सिरसा मेजर नहर को लंबे समय से अंडरग्राउंड करने की मांग की जा रही थी क्योंकि नहर के आसपास आबादी विकसित होने से नहर में कुछ लोग गंदगी डालते हैं इसकी वजह से पानी दूषित हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस नहर के आस पास तीन वाटर वर्क्स बने हुए हैं और दूषित पानी इन वाटर वक्र्सं में पहुंचता है जहां से शहर को सप्लाई होती है। इस नहर को कवर्ड करने से लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा और दूषित पानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



  इस अवसर पर महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणु शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सदस्य रत्नलाल बामणिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. वेद बैनीवाल, श्याम बजाज, आशा रानी जैन, सागर केहरवाला,  हनुमान कुंड्डु, डॉ. भीम सिंह, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed