फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa depot will get new 24 pink buses, demand sent to headquarters

सिरसा डिपो को मिलेंगी नई 24 गुलाबी बसें, मुख्यालय भेजी डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sirsa depot will get new 24 pink buses, demand sent to headquarters
बस स्टैंड पर खड़ी गुलाबी बसें। - फोटो : Sirsa
सिरसा। रोडवेज बेड़े में जल्द ही 24 नई गुलाबी बसें शामिल होने की उम्मीद जगी है। जिसके लिए विभाग की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई है। बसों के पहुंचने के बाद इनका संचालन छात्राओं के लिए ही किया जाएगा। जिससे उनको काफी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से सिरसा रोडवेज को बसों की मांग से संबंधित पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद रोडवेज ने 24 गुलाबी बसों की मुख्यालय से मांग की है। हालांकि सिरसा में पहले ही पांच गुलाबी बसों का अलग-अलग रूटों पर संचालन किया जा रहा है। जिनमें केवल छात्राओं को ही सवार किया जाता है। ऐसे में अगर नई बसें बेड़े में शामिल होती है तो छात्राओं को इसका काफी लाभ मिल सकेगा। हालांकि इससे पहले भी जिले के लिए 31 बसों को मुख्यालय की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है। जिनके तैयार होने के बाद उन्हें लोकल व लंबे रूटों पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच रूटों पर गुलाबी बसों का किया जा रहा है पहले से संचालन
सिरसा से कुताना, कागदाना, बालासर, कालांवाली और रानियां रूट पर पहले छात्राओं के पांच बसों को रवाना किया जा रहा है। इन बसों में केवल छात्राओं को ही सवार किया जाता है। हालांकि डिंग मंडी रूट पर रोडवेज की बड़ी बसों को छात्राओं के लिए भेजा जा रहा है। ताकि उन्हें आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों की छात्राओं को होती है अधिक परेशानी
जिले के सभी गांवों से छात्राएं शहर में पढ़ाई करने और सेंटरों पर शिक्षा लेने के लिए पहुंचती है। लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इन्हें बस में खड़े होने की जगह भी नहीं मिल पाती। जिसके कारण छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अधिकारियों की ओर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के दावे किए जाते है। लेकिन छात्राएं बस में लटक और खड़ी होकर सफर करने को मजबूर होती हैं।

परिवहन विभाग की ओर से गुलाबी बसों के संबंधित डिमांड मांगी गई थी। जिसके बाद 24 गुलाबी बसों की डिमांड की गई है। बसों के पहुंचने के बाद छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
-सुधीर कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed