{"_id":"63a34b1c62d9837c26425c71","slug":"sirsa-chilly-life-day-temperature-dropped-by-eight-degrees-sirsa-news-hsr6503835197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा : ठिठुरा जीवन, आठ डिग्री गिरा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा : ठिठुरा जीवन, आठ डिग्री गिरा दिन का तापमान
विज्ञापन
सुबह के समय छाई धुंध का दृश्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कड़ाके की ठंड से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बुधवार को भी धुंध छाई रही और दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए। वहीं जिले के अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर मुसाफिर और बेघर लोगों को सुविधा देने के लिए रोडवेज ने दो कंडम बसों को अस्थायी रैन बसेरा के लिए तैयार किया गया है। बसों से सीटों को निकालकर गद्दे व रजाई का बंदोबस्त किया गया है।
मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब रात को में धुंध छाना हो जाती है। इसके कारण सुबह के समय दृश्यता करीब 15 से 20 मीटर तक रही। इसके चलते रोडवेज बसें और अन्य निजी वाहन भी अपने गंतव्य पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचे। बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद मौसम साफ होने से सूर्यदेव के दर्शन हो पाए है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
दो दिन तक तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिनों तक इसी तरह से मौसम में बदलाव होता रहेगा। दो दिन तक सुबह के समय घनी धुंध छाएगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
बसों में 30 से अधिक मुसाफिर व बेघर लोगों को मिलेगी सुविधा
बेसहारा लोगों के लिए नगर परिषद और रोडवेज नेे दो कंडम बसों को अस्थायी रैन बसेरा के लिए तैयार किया गया है। इनमें से एक बस को बस स्टैंड की वर्कशाप तो दूसरी बस को टाउन पार्क के समक्ष खड़ा किया गया है। इसमें 30 से अधिक मुसाफिर और बेघर लोगों को सुविधा मिल पाएगी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित रैन बसेरा में मुसाफिरों के लाने व जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ता है।
वर्जन
नगर परिषद नेे दो बसों को अस्थायी रैन बसेरा के लिए तैयार करने की मांग की है। दो बसों को तैयार कर नगर परिषद को सौंप दिया गया है। एक बस को शहर के टाउन पार्क के समक्ष तो दूसरी बस को वर्कशाप के बाहर खड़ा किया गया है। नगर परिषद नेे गद्दे और रजाई की व्यवस्था की है। - केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा ।

ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाकर तपते लोग। संवाद- फोटो : Sirsa

रोडवेज की ओर से बस में बनाया अस्थायी रैन बसेरा । संवाद- फोटो : Sirsa