फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Administration gears up ahead of CM's visit, drug issue may come up in Janata Darbar

सिरसा : सीएम दौरे से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन, जनता दरबार में उठ सकता है नशे का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: Administration gears up ahead of CM's visit, drug issue may come up in Janata Darbar
सीएम दौरे के लिए विश्वविद्यालय में सफाई करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिरसा दौरा 18 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री सिरसा में जनता दरबार लगाएंगे और समस्याएं सुनेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। जनता दरबार में ट्यूबवेल केबल घोटाला के साथ-साथ नशे का मुद्दा गंभीरता से उठ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने पहले ही पुख्ता प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

एक ओर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं दूसरी ओर समस्याओं का समाधान करने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीएम के जनता दरबार को लेकर शिकायतें अभी से आनी शुरू हो गई हैं और प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास है कि इन समस्याओं का पहले ही समाधान करवा दिया जाए।
विज्ञापन

सिरसा दौरे के दौरान सीडीएलयू में जनता दरबार कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री जनता की समस्याएं सुनेंगे। ऐसे में अधिकारियों का प्रयास है कि जो भी शिकायत आए, उनका समाधान या उचित तर्क पहले से उपलब्ध हो। इस संबंध में प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। डीसी पार्थ गुप्ता एक दिन पहले ही विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर चुके हैं। जहां-जहां सीएम के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, वहां-वहां जाकर व्यवस्था देख चुके हैं। सीडीएलयू में भी डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जाकर तैयारियों का जायजा लिया और देखा। साथ ही निर्देश भी जारी किए। कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। प्रतिदिन अभियान चलाकर सफाई करवाई जा रही है। कूड़ा उठान भी साथ-साथ हो रहा है, ताकि कार्यक्रम के दिन तक एक दम से काम का बोझ न पड़े। हिसार रोड, बरनाला रोड, मिनी बाइपास रोड के आसपास सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभाग तैयार कर रहे रिपोर्ट
जनता दरबार के दौरान शिकायत या समस्या किसी भी विभाग से संबंधित हो सकती है। ऐसे में डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी विभागों के मुखियाओं को तैयारी रखने के लिए निर्देश दिए हैं। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रगति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जो भी शिकायतें डीसी ऑफिस में लंबित हैं, उन सभी को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
नशे के मुद्दे को लेकर गंभीर नजर आ रहा पुलिस प्रशासन
जिले में नशा पांव पसार रहा है। रोज कहीं न कहीं से नशा से मौत होने की सूचनाएं आ रही हैं। कुछ मामले पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज होते है तो कुछ नहीं हो पाते। ऐसे में पुलिस विभाग भी नशा सप्लाई रोकने के लिए प्रयासरत है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से नशा सप्लाई पर रोक भी लगी है। इससे एक नई समस्या आ रही है। लोगों में मेडिकल नशा बढ़ रहा है। पुलिस की निगाह इस पर भी है और नियंत्रण में जुटी है।
सीडीएलयू में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए काम शुरू कर दिया है। यहां एक ओर सफाई अभियान शुरू किया गया है, वहीं दूसरी ओर पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई शुरू कर दी गई है।
वर्जन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से संबंधित समस्याओं की सूची कार्यालय को मंगवाई गई है। - पार्थ गुप्ता, उपायुक्त

वर्जन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए करीब 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed