फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sick drivers and conductors of Haryana Roadways will get leave

Sirsa News: हरियाणा रोडवेज के बीमार चालक- परिचालकों को मिलेगा अवकाश

Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sick drivers and conductors of Haryana Roadways will get leave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश में अब बीमार बस परिचालकों को आराम दिया जाएगा। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के लिए सभी रोडवेज वर्कशॉप में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। विभाग की ओर से हर जिले में जिला सिविल सर्जन से संपर्क बनाने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक को अधिकृत किया गया है। मेडिकल कैंप लगाने की कवायद पायलट - प्रोजेक्ट के तौर पर अंबाला से शुरुआत की गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसे शुरू किया जाएगा।
परिवहन मंत्री के पास रोडवेज यूनियन की ओर से चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच करवाने की मांग की गई थी। यूनियन की मांग को स्वीकार करते हुए परिवहन मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक न में अफसरों को मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय अफसरों का कहना है कि स्वास्थ्य जांच होने से कर्मचारियों को पहले से बीमारियों का पता चल जाएगा। यदि किसी कर्मचारी में कोई रोग पाया जाएगा, तो उसको आराम भी मिलेगा।
विज्ञापन

---
कैंप का यह होगा लाभ
- कर्मचारियों को पता रहेगा कि उन्हें कौन सी बीमारी।
- कर्मचारी नियमित रूप से उपचार करवा पाएंगे।
- कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- रोडवेज के चालक व परिचालक को आंखों में दिक्कत है तो उसका पता चल पाएगा।
- लंबे समय तक ड्राइव करने से मानसिक स्थिति कैसी है चालक की। उसका जांच में पता चल जाएगा।
--
कोट्स
प्रदेश स्तर पर यूनियन की ओर से परिवहन मंत्री से स्वास्थ्य जांच की मांग की गई थी। अब कैंप लगेंगे तो कर्मचारियों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल पाएगा। - पृथ्वी सिंह चाहर, प्रधान , रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed