फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Show cause notices will be issued to 169 school heads of the state, got a chance for final private hearing

प्रदेश के 169 स्कूल मुखियाओ को जारी होंगे शोकॉज नोटिस, अंतिम निजी सुनवाई का मिला मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Show cause notices will be issued to 169 school heads of the state, got a chance for final private hearing
सिरसा। प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत संस्कृत अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को लेकर चल रहे विवादों की सुनवाई करके समाधान करने के लिए मौलिक शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय में लंबित सिविल याचिकाओं और अवमानना याचिकाओं के निपटान के लिए प्रदेश भर के 169 स्कूल मुखियाओं को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले निजी सुनवाई का मौका दिया गया है ताकि समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं को पत्र भेेजा। इसमें कहा गया है कि संस्कृत अध्यापकों की वरिष्ठता सूची 15 जनवरी 2019 के अनुसार तथा उच्च न्यायालय में लंबित सिविल याचिकाओं /अवमानना याचिकाओं के निपटान हेतु पदनावत करने के लिए शोकॉज नोटिस देने से पूर्व निजी सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया है। इसमें अपने शेड्यूल अनुसार अब स्कूल मुखिया भाग लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
सीरियल नंबर, सुनवाई तारीख, समय
1 से 15, 24 जनवरी, सुबह 10 बजे
16 से 30, 24 जनवरी, दोपहर 2 बजे
31 से 45, 25 जनवरी, सुबह 10 बजे
46 से 60, 25 जनवरी, दोपहर 2 बजे
61 से 75, 27 जनवरी, सुबह 10 बजे
76 से 90, 27 जनवरी, दोपहर 2 बजे
91 से 105, 28 जनवरी, सुबह 10 बजे
10 से 120, 28 जनवरी, दोपहर 2 बजे
121 से 135, 31 जनवरी, सुबह 10 बजे
136 से 150, 31 जनवरी, दोपहर 2 बजे
151 से 165, 1फरवरी, सुबह 10 बजे
166 से 169, 1 फरवरी, दोपहर 2 बजे
विभाग की ओर से ही ये शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार संबंधित स्कूल मुखिया अपना पक्ष रखेंगे। स्कूल मुखिया को पदोन्नति का केस बनाकर भेजना होता है, आगे काम विभाग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed