{"_id":"5eb586498ebc3e90835dd776","slug":"shopkeepers-stranded-in-left-right-turn-shops-at-both-ends-in-palika-bazaar-and-mohta-market-open-knapp-gets-closed-invoice-for-three-on-first-day-sirsa-news-rtk5541490146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बाएं ओर के दुकानदारों ने खोली थी दुकानें, दाएं ओर के दुकानों के दुकानदार बोले अब हम ढाई घंटे के लिए दुकाने खोल कर क्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बाएं ओर के दुकानदारों ने खोली थी दुकानें, दाएं ओर के दुकानों के दुकानदार बोले अब हम ढाई घंटे के लिए दुकाने खोल कर क्य
विज्ञापन
Shopkeepers stranded in left-right turn, shops at both ends in Palika Bazaar and Mohta Market open, Knapp gets closed, invoice for three on first day
- फोटो : Sirsa
शुक्रवार को प्रशासन ने बाजारों में दाएं ओर की दुकानें खोलने के नियम लागू किया था। शहर में मुख्य बाजारों में तो दुकानदारों ने इसकी पालना की। लेकिन शहर की पालिका बाजार व मोहता मार्केट में इसकी खूब धज्जियां उड़ी। प्रशासन ने देर शाम को यह नियम लागू किए थे, ऐसे में नप ने वीरवार रात नौ बजे से लेकर सुबह साढ़े चार बजे तक रात को दाएं, बाएं के बोर्ड लगाएं। लेकिन ये बोर्ड शुक्रवार दोपहर दो बजे तक भी पालिका व मोहता मार्केट के बाजारों में लगाए जाने का क्रम जारी रहा। आलम यह था कि दुकानदार भी पशोपेश में थे कि भौगोलिक स्थिति अनुसार कौन सी दाएं ओर की दुकान हैं और कौन सी बाएं ओर की। प्रशासन पहले दिन पालिका बाजार व मोहता मार्केट में व्यवस्था बनाए जाए रखने में नाकाम रहा। वहीं नगर परिषद ने मोहता मार्केट व पालिका बाजार में दो दुकानदारों के सामाजिक दूरी का नियमों की पालना न करने पर चालान काटे। साथ ही गीता भवन वाली गली में दोपहर में दो बजे ही गोल गप्पे ही रेहड़ी लगाने पर उसका चालान कर दिया गया। एसडीएम जयवीर यादव बाजारों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।
शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने दाएं ओर की दुकानें खोल ली। रोडी बाजार, सदर बाजार, सुभाष चौक में यह व्यवस्था बनी रही। लेकिन शहर की मोहता मार्केट व पॉलिका बाजार में दुकानदारों ने इसकी धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर 12 बजे नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह व पवन कंबोज पालिका बाजार में पहुंचे तो दुकानों में सामाजिक दूरी को लेकर उनकी दुकानदारों के साथ बहसी हुई। उन्होंने चालान काटने की धमकी दी तो दुकानदार नियमों का पालन करने के लिए राजी हुए। इसके बाद मोहता मार्केट में रामू छपाई वाली गली में बाएं और दाएं ओर की दोनों दुकानों खुली हुई थी।
दोपहर को दुकानें बंद करवाई तो दाएं ओर की दुकानदार बोले तीन घंटे के लिए खोलकर क्या करेंगे
नप के सीएसआई जोगिंद्र सिंह, पवन कंबोज, जतिन गोयल ने मोहता मार्केट में बाएं ओर की दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया। तब दुकानदारों ने इस पर ऐतराज भी जताया। दुकानदार सुरेंद्र कुमार, अमन, राजन ने बताया कि उनके बाजारों में प्रशासन ने दाएं, बाएं दिशा के बोर्ड नहीं लगाए थे। इसलिए हमनें अपने भौगोलिक स्थिति अनुसार दिशा तय करके दुकानें खोल ली। या तो प्रशासन पहले बोर्ड लगाता और फिर दुकानें खोलने के आदेश देता। दाएं ओर के दुकानदारों ने कहा कि अब दो बज गए है। अब हम ढाई घंटे के लिए दुकानें खोलकर क्या करेंगे, आज जो दुकानें खुली है, उन्हें खुली रहने दें। लेकिन नप कर्मचारियों ने बाएं ओर की खुली दुकानें बंद करवा दी। ऐसे में दुकानदारों ने जल्दी से ग्राहकों को बाहर निकालकर दुकानें बंद की। बतां दें कि शहर की मोहता मार्केट व पालिका बाजार में कपड़ों व मनियारी की दुकानें काफी है। ज्यादातर महिलाएं इसी मार्केट में खरीददारी करने आती हैं। ऐसे में इस मार्केट में महिलाओं की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
द्वारका पुरी वाली गली में मोबाइल संचालक पहुंचा
शहर के द्वारका पुरी वाली गली में दाएं, बाएं का कोई बोर्ड नहीं लगा था। ऐसे में बाएं ओर के मोबाइल विक्रेताओं की दुकानें खोल ली। ऐसे में दाएं ओर के मोबाइल विक्रेता उन्हें ताकते रहे। एक मोबाइल विक्रेता ने बाजार में जाकर एसडीएम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वे दुकानों के आगे आकर एसडीएम का इंतजार करते रहे। हालांकि कुछ देर बाद दाएं ओर के दुकानदारों ने भी दुकानें खोल ली। दुकानदार सतपाल, गगन, जसमीत बेदी, संदीप सलूजा, ओमप्रकाश, गगन ने बताया कि नगर परिषद सचिव से बात हुई थी तो उन्होने मुख्य मार्ग से दिशा तय करके दाएं ओर की दुकानें खोलने के निर्देश दिए है।
लॉकडाउन : निर्धारित शेड्यूल से ही खोलें दुकानें, प्रशासनिक हिदायतों की हो अनुपालना: उपायुक्त
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि दुकानदार निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही दुकानें खोलें। प्रशासन द्वारा जो भी हिदायतें जारी की जाती हैं, उनकी अनुपालना कड़ाई से की जाए व प्रशासन का सहयोग करें। नियमों की उल्लंघना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अब तीसरे चरण के लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया है। 3.0 लॉकडाउन में भी आमजन का सहयोग जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि अब बाजार में दाएं व बाएं हिसाब से दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार इस नियम का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा बाजार/मार्केट में सामाजिक दूरी व लॉकडाउन की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए टीमों का गठन किया हुआ है। यदि कोई भी नियमों की उल्लंघना करता पाया जाता है, तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रथम बार में तो जुर्माना किया जाएगा। यदि दूसरी बार भी उल्लंघना करता पाया जाता है, तो जुर्माने के साथ-साथ दुकान को लॉकडाउन में बंद कर दिया जाएगा। इसलिए दुकानदार प्रशासनिक गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करें।