फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shopkeeper selling product by opening half shutter

प्रशासन के आदेश के बावजूद दुकानदार आधा शटर खोलकर दे रहे सामान

Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper selling product by opening half shutter
शटर के नीचे से सामान पकड़ाते दुकानदार। - फोटो : Sirsa
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने रविवार को मेडिकल हॉल, मिल्क डेयरी और पेट्रोल पंप ही खोलने के आदेश हैं। लेकिन बावजूद इसके रविवार को भी बाजार में कई दुकानें खुली पाई गईं। दुकानदार शटर डाउन कर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। सुनार और बेकरी की दुकानों पर शटर नीचे कर अंदर ही कार्य किया जा रहा था। मिठाई की दुकानों पर शटर के नीचे से ही मिठाई सप्लाई हो रही थी। खास बात तो यह रही कि इन दुकानों पर सामान देते हुए न तो सैनिटाइजर का ध्यान रखा जा रहा है और न ही दुकानदार मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार रविवार को मेडिकल स्टोर और अस्पतालों को छोड़कर सभी दुकानें बंद करने के आदेश हैं। पुलिस की गाड़ियां बाजार की गलियों में गश्त लगाती रहीं लेकिन दुकानदार चुपके से अपना काम करते रहे।
विज्ञापन

सिरसा प्रशासन ने बीते शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा था कि दाएं और बाएं के नियम से दुकानें सप्ताह में छह दिन खोलने के निर्देश दिए थे। लेकिन रविवार को बाजार में मुख्य मार्गों के साथ लगती छोटी गलियों में दुकानों पर हलचल रही। दुकानदार दुकान का शटर नीचे कर खुद गली में बैठ ग्राहक के आने का इंतजार करते रहे। ग्राहक द्वारा सामान मांगने पर शटर के नीचे से सामान सप्लाई कर दिया जाता। शहर के सिटी थाना रोड़ से लेकर मटका चौक तक बेकरी, सुनार, मिठाई और कपड़ों की दुकानों के शटर पर ताले नजर नहीं आए, दुकानदार शटर नीचे कर दुकान में काम करते रहे, साथ ही दुकान के बाहर कारिंदा नजर आया। वहीं शिव चौक से महाबीर चौक तक राशन औरर मोटर वाईडिंग की दुकानों पर लोग शटर नीचे कर काम कर रहे थे। जब दुकान के बाहर बैठे कारिंदों से वहां बैठने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा बस दुकान की साफ सफाई करने आए हैं, अब घर जा रहे हैं। दुकान से सामान लेने के लिए दुकानदारों ने दुकान के बाहर एक कारिंदे को बिठा रखा है, जो ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें दुकान से सामान लाकर देता है।
विज्ञापन

बरनाला रोड़ पर दुकानें खोल कर रहे थे सफाई
बरनाला रोड़ पर कंपनी की फ्रेंचाइजी के ताले खोलकर वर्कर्स ने अंदर प्रवेश किया। जब उनसे पूछा तो कर्मचारी ने बताया कि स्टोर की साफ सफाई करने आए हैं। शटर नीचे इसलिए किए है ताकि कोई ग्राहक अंदर प्रवेश न करे। कल से फ्रेंचाइजी खोलने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच आम लोग शटर पर दस्तक देते हुए ऑर्डर देने की बात भी करते हैं लेकिन स्टोर बंद होने की बात कह कर उनसे ऑर्डर नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई मिल लाएगी, दुकान से थोड़ी दूर खड़े हो जाओ
रविवार को दुकान पर बिक्री को लेकर अमर उजाला टीम ने की पड़ताल
रविवार के दिन भी दुकानों पर हो रही बिक्री को लेकर जब अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो पता चला की मिठाई और बेकरी की दुकानों पर शटर के नीचे से सामान दिया जा रहा है। लोग दुकान के बाहर बैठे लड़के को सामान के बारे में बताते हैं, लड़का अंदर आवाज देकर सामान बता है। कोर्ट कॉलोनी में स्थित एक स्वीट्स पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो उन्होंने बाहर बैठे लड़के को मिठाई लेने के बारे में बोला उसने बोला हां मिल जाएगी। दुकान से थोड़ी दूर खड़े हो जाओ।
दुकान के कारिंदे और संवाददाता के बातचीत के अंश
संवाददाता : कौन-कौन सी मिठाई है?
कारिंदा : बेसन और माव पड़ा है।
संवाददाता : कचौरी या समोसा है क्या?
कारिंदा : समोसा मिल जाएगा, कितने चाहिए?
संवाददाता : दो समोसे और एक किलो बेसन की मिठाई।
कारिंदा : पांच समोसे मिलेंगे कम से कम।
संवाददाता : ठीक है दे दो।

shopkeeper selling product by opening half shutter

shopkeeper selling product by opening half shutter- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed