फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeeper caught black marketing DAP, case registered

डीएपी की कालाबाजारी करता दुकानदार पकड़ा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper caught black marketing DAP, case registered
ऐलनाबाद। अनाज मंडी स्थित 123 नंबर बजरंग बली फर्टिलाइजर के दुकानदार को डीएपी खाद कालाबाजारी करते हुए किसानों ने पकड़ा है। किसानों ने मामले की सूचना अधिकारियों व पुलिस को दी। इसके बाद दुकानदार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकानदार तय मूल्य से 175 रुपये अधिक वसूल रहा था।
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि 123 नंबर बजरंगबली फर्टिलाइजर का दुकानदार डीएपी की कालाबाजारी कर रहा है। सरकारी की ओर से 1350 रुपये डीएपी के बैग का भाव तय किया गया है, लेकिन दुकानदार 1525 रुपये वसूल रहा था। इसके बाद उन्होंने योजना तैयार कर बीकेई के मीडिया प्रभारी गुरलाल सिंह को ग्राहक बनाकर 50 बैग डीपीए खरीदने के लिए भेज दिया। ऐसे में दुकानदार ने 1525 रुपये के अनुसार गुरलाल सिंह से राशि ले ली और बैग गाड़ी में डलवा दिए। इसके बाद उन्होंने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। मामले की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी। ऐसे में कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बीते वर्ष किसानों को उठानी पड़ी थी डीएपी के लिए भारी परेशानी
धान की कटाई के बाद अब गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसान बीते वर्ष से सबक लेते हुए पहले ही डीएपी की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदार किसानों से अधिक भाव ले रहे हैं। बीते वर्ष करीब एक माह तक लगातार किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। रात-रात भर किसान डीएपी लेने के लिए लाइनों में लगे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय मूल्य से अधिक रुपये लेने मामले में दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा है। दुकानदार प्रति बैग 175 रुपये अधिक वसूल रहा था। दुकानदार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed