{"_id":"5eb6eef18ebc3e90795ff875","slug":"shop-cut-invoice-sirsa-news-rtk5542961149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने बेकरी की दूकान का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने बेकरी की दूकान का काटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए बीते शुक्रवार को दाएं और बाएं का नया नियम लागू किया था। प्रशासन द्वारा बाजार की प्रत्येक गली में नियमों को समझने के लिए दाएं और बाएं के तीन सौ से अधिक बोर्ड लगाकर मार्किंग करते हुए दुकानदारों को जागरूक किया गया था। शनिवार को प्रशासन के नियमों का पालन तो हुआ। लेकिन कुछ दुकानदार शटर डाउन कर सामान निकालते रहे तो वहीं सदर बाजार स्थित एक दुकान नियमों की अवहेलना करते हुए खुली पाई गई, जिसका नप द्वारा चालान काट दिया गया।
नगर परिषद द्वारा प्रशासन के नियम को सख्ती से लागू करने के लिए बाजार में सामाजिक दूरी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को रोका जा रहा है। चेकिंग के दौरान नप कर्मचारियों की टीम सदर बाजार पहुंची तो देखा कि चंदन केक हाउस द्वारा प्रशासन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम दाएं और बाएं के अनुसार शनिवार को सदर बाजार की सारी ओर बाएं तरफ की दुकानें खुली थी। लेकिन वहीं बाजार में चंदन केक हाउस द्वारा नियमों का पालन न करते हुए दाएं तरफ की अपनी दुकान खोल रखी थी। नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा नियमों का पालन करवाने को लेकर जब बाजार में गश्त की गई तो उक्त दुकान को खुला पाया गया। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो पाया की दुकान के अंदर भी 15 से 20 लोग जमा थे। प्रशासन के नियम सामाजिक दूरी की पालना नहीं किया जा रहा था। नगर परिषद के कर्मचारियों के बार-बार समझाने के बाद भी दुकानदार ने 15 से 20 मिनट तक आदेश अनदेखा करता रहा। जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी का पालन न करने पर दुकानदार का चालान काट दिया गया। लेकिन दुकानदार ने चालान लेने से मना कर दिया। काफी बहस बाजी के बाद नप कर्मचारियों द्वारा दुकान को बंद करवा दिया गया।