फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shivpuri will be developed and renovated with 1.25 crore rupees, MLA will inaugurate tomorrow

Sirsa News: सवा करोड़ रुपये से होगा शिवपुरी का विकास व जीर्णोद्धार, विधायक कल करेंगे शुभारंभ

Wed, 05 Apr 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shivpuri will be developed and renovated with 1.25 crore rupees, MLA will inaugurate tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा सात अप्रैल को नटार रोड स्थित शिवपुरी के समग्र विकास एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस पर सवा करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
गोबिंद कांडा ने बताया कि शिवपुरी में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिवपुरी में कई स्थानों पर मरम्मत करवाई जानी है तो कहीं पर निर्माण कार्य करवाया जाना है। शिवपुरी में 50 लाख रुपये की लागत से एक बड़े शेड का निर्माण करवाया जाएगा, इसके साथ ही 25 लाख रुपये की धनराशि चहारदीवारी और अन्य कार्य पर खर्च की जाएगी। बैठने के लिए बरामदों व सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवपुरी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। जहां पर बच्चों को मिट्टी दी जाती है, उसके साथ लगती एक एकड़ भूमि और खरीदी जाएगी। यहां पर पार्क बनाया जाएगा और बैठने के लिए बैंच भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लकड़ियों का गोदाम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही शिवपुरी के प्रवेश द्वार नंबर दो को भव्यता प्रदान करते हुए नए सिरे से बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को सुबह सवा दस बजे विधायक गोपाल कांडा शिवपुरी में समग्र विकास एवं जीर्णोद्धार, बिजली और गैस आधारित शव दाह गृह को भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन


श्री सालासर धाम मंदिर में होगा स्वर्णमयी भवन का अनावरण
श्री हनुमान जन्मोत्सव अवसर पर विधायक गोपाल कांडा सालासर धाम मंदिर में वीरवार शाम सात बजे स्वर्णमयी भवन का अनावरण करेंगे। सवा सात बजे श्री बालाजी महाराज की ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की उपस्थित में साढ़े सात बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य शृंगार आरती होगी। रात आठ बजे श्री बालाजी महाराज की भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed