फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shiv nagar containment zone declared

शिव नगर कंटेनमेंट जोन और दो किलोमीटर क्षेत्र बफर जोन घोषित

Sat, 09 May 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
shiv nagar containment zone declared
बैरिकेड लगाकर कॉलोनी के रास्ते को सील करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
कंगनपुर रोड़ स्थित शिव नगर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर शिव नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और इसके साथ लगते दो किलोमीटर के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि एसडीएम सिरसा कंटेनमेंट और बफर जोन के ऑल ओवर इंचार्ज रहेंगे, जो सभी प्रबंधों और व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन कुशलतापूर्वक जिम्मेदारी के साथ करेंगे। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कोताही बरतता पाया जाता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के आस-पास के क्षेत्रों में इसके फैलाव को रोकने के लिए संदिग्धों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मामलों का परीक्षण, क्वारंनटीन, सामाजिक दूरी आदि कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स और एएनएम की 25 टीमें तैयार की गई हैं, जोकि कंटेनमेंट जोन में आने वाले हर घर को सैनिटाइज करने के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग करेंगी। प्रत्येक टीम को 50 घरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य की निगरानी के लिए पांच आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और दो महिला एवं बाल विकास अधिकारी को तैनात किया गया है। ये टीमें सिविल सर्जन के निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों और स्क्रीनिंग-थर्मल स्कैनिंग आदि प्रदान किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक और हर घर के दरवाजे को अच्छी तरह से साफ किया जाए।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष स्थापित, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश के मोबाइल नंबर 9466405250 और उपनिदेशक पशुपालन विभाग सुखविंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9416127240 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग होंगे। इसके अलावा डीपीओ डॉ. दर्शना सिंह और नागरिक अस्पताल के एपिडेमोलॉजिस्ट संजय की भी ड्यूटी रहेगी। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के पूरे क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण अर्थात चेहरे के मुखौटे, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइर्ज, जूते उपलब्ध करवाने के साथ सामाजिक दूरी की अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के निवासियों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पर्याप्त संख्या में नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलिवरी
कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों राशन, दूध, ग्रोसरी, दवाइयां और सब्जियों की आपूर्ति जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक द्वारा तैयार की जाएगी। सब्जियों, राशन, किराने की वस्तुओं, दूध आदि को बंद पैकेट में घर द्वार तक भिजवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि डिलिवरी के समय ध्यान रखा जाए कि डिलिवरी बॉय पूरी तरह से सुरक्षा उपकरण पहनें हों और वह किसी भी घर के अंदर नहीं जाएगा और न ही किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आएगा। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति एसई पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में एंबुलेंस और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed