फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sharp temper of mercury loosened due to rain in Sirsa

Sirsa News: सिरसा में बारिश से ढीले पड़े पारे के तीखे तेवर

Sun, 02 Jun 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sharp temper of mercury loosened due to rain in Sirsa
आंधी चलने से टूटा पड़ा पेड और बिजली का खंभा।
सिरसा। जून माह में नौतपा के 8वें दिन जिले में बादल छा गए और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत प्रदान की। सिरसा व चोपटा क्षेत्र में हवाओं के साथ कुछ देर बाद तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सुहावने हुए मौसम का आनंद लेने के लिए शाम को लोग घरों से बाहर निकले। पार्कों में लोगों की काफी भीड़ नजर आई। वहीं बारिश से सबसे ज्यादा राहत बिजली निगम और किसानों को मिली। भीषण गर्मी के चलते जहां बिजली निगम का सिस्टम पिछले दो सप्ताह से ओवरलोड चल रहा था, वहीं खेतों में सब्जी की खेती और बागवानी को नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन

जिले के कालांवाली, रोड़ी, सिरसा, चोपटा क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। कहीं तीन से चार एमएम बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है।इधर बारिश के साथ चली तेज हवाओं में जिले में अलग अलग जगहों पर 100 के आसपास बिजली के पोल टूट गए। रोड़ी एरिया में अकेले 22 पोल टूट गए। वहीं तेज आंधी से पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। कई एरिया में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। पोल गिरने से जहां बिजली सेवाएं बाधित हुईं, वहीं सड़कों पर पेड़ और शाखाएं टूटकर गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इस प्रकार बना हुआ था तापमान

25 मई - 41.7 डिग्री
26 मई - 48.4 डिग्री
27 मई - 48.4 डिग्री
28 मई - 50.3 डिग्री
29 मई - 48.7 डिग्री
30 मई - 49.1 डिग्री
31 मई - 47.8 डिग्री
1 जून - 48.2
उमस न हो तभी मिलेगी लोड से राहत
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शाम को बारिश होने के बाद रात के समय बारिश होना भी बेहद जरूरी है। बारिश के कुछ समय के लिए नियमित होने से ही लोड में गिरावट आएगी। अन्यथा कम बारिश के चलते उमस भरा माहौल हो जाएगा। जिससे बिजली का लोड पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ जाएगा। आगामी 24 घंटों के बाद ही बिजली के लोड में हुई गिरावट का सही अनुमान सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक चलती रही लू
जिले में दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम ने करवट ली। उससे पहले लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ था। इस कारण सड़कों व बाजारों में कम ही लोग नजर आ रहे थे। ऐसे में आईएमडी के अनुसार दिन के समय सिरसा का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बारिश के बाद के तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed