{"_id":"5e419fdf8ebc3ee5ca3951b9","slug":"sfm-ends-indefinite-strike-of-vicitm-family-sirsa-news-rtk5416139196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार के अनिश्चितकालीन धरने को एसडीएम ने करवाया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार के अनिश्चितकालीन धरने को एसडीएम ने करवाया समाप्त
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठा पीड़ित परिवार।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
जिला प्रशासन की कार्यशैली से प्रताड़ित अग्रसेन कॉलोनी की पीड़ित महिला रुचि जमालिया ने लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। एसडीएम जयवीर यादव नेे एक महीने में इंतकाल सही करवाकर देने का विश्वास दिलाकर धरना समाप्त कराया। पीड़ित रुचि जमालिया ने बताया कि उनके साथ अन्याय हुआ है। तत्कालीन पटवारी जसवंत सिंह, कानूनगो मदनमोहन मेहता व सेवानिवृत्त तहसीलदार ओपी बिश्रोई की संयुक्त सांठगाठ से उसका मकान छह बार बिक गया और उनका परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया। मामले में जिला प्रशासन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है बल्कि अपने अधिकारियों को बचाने में जुटा है। पीड़ित महिला रुचि के पति राजीव जमालिया ने बताया कि सिविल लाइन सिरसा में उक्त तीनों अधिकारियों पर मामला दर्ज है लेकिन पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल करने की बजाए इतनी ढिलाई दे दी कि उन्होंने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना हुई है। पीड़ित परिवार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे इस मामले में समझौता नहीं बल्कि चाहते है कि उनके मकान का इंतकाल सहीं करवाया जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। पीड़ित परिवार के अनुसार एसडीएम ने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस मामले में न्याय होगा। एक माह के भीतर इंतकाल सही करवाकर दिया जाएगा। इस पर पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर एक माह के भीतर इंतकाल सही कर उन्हें न्याय न मिला तो वे भूख हड़ताल कर आत्म हत्या करने पर मजबूर होंगे। धरने में पहले दिन लक्ष्मी रानी, नरेश कुमार, इशु अग्रवाल, अभिषेक व मयंक मौजूद थे। एसडीएम जयवीर यादव ने बताया कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह करेंगे। शीघ्र अतिशीघ्र इंतकाल को कानूनी रुप से दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।