{"_id":"63e291e2c0969e27f2196cf4","slug":"sewerage-system-and-treatment-plant-to-be-built-at-a-cost-of-rs-72-crore-in-village-chautala-deputy-chief-minister-lays-foundation-stone-sirsa-news-c-21-1-50250-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव चौटाला में 72 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज सिस्टम व ट्रीटमेंट प्लांट, उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव चौटाला में 72 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज सिस्टम व ट्रीटमेंट प्लांट, उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
Tue, 07 Feb 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
गोरीवाला। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को गांव चौटाला में 133 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें एक करोड़ 6 लाख रुपये की दो परियोजनाओं का लोकार्पण व 132 करोड़ 65 लाख रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव चौटाला में पीने के पानी, सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुचारू व्यवस्था बने, यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। महाग्राम योजना की तर्ज पर लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से गांव में पीने के पानी, सीवरेज सिस्टम व एसटीपी का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव के सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए दो पुराने तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। गांव चौटाला में इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा तथा मल्टी फ्लोर बाजार बनाकर इसे और अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में 77 किलोमीटर का नया रोड नेटवर्क बिछाया जाएगा।
इन परियोजनाओं को किया लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 67 लाख रुपये की लागत से गांव चौटाला के तालाब के जीर्णोद्धार व 39 लाख 21 हजार रुपये की लागत से गांव चौटाला के निवासी संदीप के मकान से गांव तेजाखेड़ा तक पाइपलाइन बिछाने के काम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 72 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से गांव चौटाला में बनने वाले सीवरेज सिस्टम व एसटीपी प्लांट के कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सात करोड़ 61 लाख 28 हजार रुपये की लागत से गांव ओढां से कालांवाली वॉया चकेरियां सड़क के अपग्रेडेशन, 8 करोड़ 27 लाख 14 हजार की लागत से भादड़ा से एचएन-10 (अब एनएच-9) वाया बुर्ज कर्मगढ़, ढाबां, बड़ागुढा, सुबाखेड़ा, सुखचैन तक सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का नींव पत्थर रखा। साथ ही 4 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से गांव चौटाला से भारूखेड़ा से राजस्थान बॉर्डर वाया आसाखेड़ा तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य, 6 करोड़ 78 लाख की लागत से मसीतां से डबवाली वाया शेरगढ सड़क को अपग्रेडेशन, 2 करोड़ 86 लाख 75 हजार रुपये की लागत से गांव जमाल से बरुवाली प्रथम व राजस्थान बॉर्डर तक सड़क को अपग्रेडेशन, 7 करोड़ 14 लाख 86 हजार रुपये से गांव बणी से ममेराकलां वाया बाहिया मत्तुवाला सड़क का चौड़ीकरण कार्य का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा 5 करोड़ 15 लाख 28 हजार रुपये की लागत से गांव चिलकणी ढाब से कुत्ताबढ़ वाया मेहनाखेड़ा सड़क का अपग्रेडेशन, 4 करोड़ 95 लाख 35 हजार रुपये से गांव रुपावास से जोड़कियां काया हंजिरा सड़क का अपग्रेडेशन, एक करोड़ 87 लाख 19 हजार रुपये से ऐलनाबाद में सुरेरा चौक से ममेरा खुर्द तक सड़क का निर्माण, 7 करोड़ 37 लाख 84 हजार रुपये से गांव चौटाला में माता स्नेहलता इंडोर स्टेडियम का निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख 93 हजार रुपये की लागत से तेजाखेड़ा रोड़ से आसाखेड़ा माइनर तक आईपीबी सड़क के निर्माण तथा एक करोड़ 29 लाख 12 हजार रुपये से गांव चौटाला में मॉडल तालाब के कार्य का शिलान्यास किया।