फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven-year-old child dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old child dies in collision with unknown vehicle
सिरसा। पार्क में खेलकर घर लौट रहे सात वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सिविल थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झारखंड के रामबांका व हाल दुर्गा मंदिर खैरपुर निवासी अजेश पासवान ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करता है। उसके दो लड़कों अभिषेक व विवेक कुमार व एक बेटी है। वीरवार को उसका बेटा अभिषेक कुमार व विवेक कुमार देवीलाल पार्क में खेलकर घर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे उसे सूचना मिली की उसके छोटे लड़के विवेक कुमार का पार्क के पास मिनी बाईपास पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके लड़के को टक्कर मार दी। हासमें बच्चे के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजेश पासवान ने बताया कि सात वर्षीय विवेक कुमार तीसरी कक्षा का विद्यार्थी था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed