फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven more cases of dengue found in the district, on an average six to seven patients are being found since a week

Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के सात और मामले, एक सप्ताह से औसतन छह से सात मिल रहे मरीज

Tue, 29 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seven more cases of dengue found in the district, on an average six to seven patients are being found since a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार को सात लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा अब 47 तक पहुंच गया है। वहीं, बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग तरीके से लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वालीं गाड़ियों के स्पीकर से डेंगू से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें लोगों को डेंगू से बचाव, रोकथाम व उसके प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाएगी।
जिले में बीते एक सप्ताह में तेजी से डेंगू के मामले बढ़े हैं। हर रोज औसतन छह से सात मरीज मिल रहे हैं। इसके कारण स्थिति खराब हो रही है। जिले के निजी अस्पतालों में चार डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को एक सिरसा, दो ऐलनाबाद, एक डबवाली व तीन ग्रामीण क्षेत्रों में मामले मिले हैं। नगर परिषद की ओर से अब तक चार वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है। स्लम एरिया में पहले ही फॉगिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में मिलने वाले डेंगू पॉजिटिव मामलों वाले क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के साथ-साथ वहां पर संदिग्ध लोगों के सैंपल भी एकत्र किए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों व शहर के घरों में पहुंचकर कूलर, फ्रीज, छतों पर पड़े टायर, गमलों, बाल्टियों सहित अन्य पानी जमा होने वाले डिब्बों की जांच कर लारवे की तलाश कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक हजार से अधिक लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के पास 30 डोर टू डोर कूड़ा उठाने वालीं गाड़ियां
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद के पास कुल 30 गाड़ियां हैं। इन पर नगर परिषद की ओर स्वच्छता को लेकर प्रचार किया जाता है। अब इन पर डेंगू बचाव के लिए प्रचार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर रिक्शा व बैनरों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 29 लोगों की टीमें इस कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में मंगलवार को सात लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में अब तक कुल 47 डेंगू के मामले मिल हैं। इनमें से 10 मामले शहर के हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अब नगर परिषद की कूड़ा उठाने वालीं गाड़ियों के स्पीकरों पर भी डेंगू बचाव के लिए प्रचार किया जाएगा। लोगों सप्ताह में एक दिन ड्राई डे अवश्य मनाएं और पानी एकत्र न होने दें। - डॉ. गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed