फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven days left, animal capture campaign has not started yet

Sirsa News: सात दिन का समय बाकी, अभी तक नहीं शुरू हुआ पशु पकड़ो अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Seven days left, animal capture campaign has not started yet
सिरसा। शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए महज सात दिन का समय बचा है। मुख्यमंत्री की आदेशों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि 19 फरवरी को जिला नगर आयुक्त की ओर से बेसहारा पशुओं को लेकर गोशाला संचालकों के साथ बैठक की जानी थी। मुख्यालय से विकास कार्यों को लेकर वीसी होने पर जिला नगर आयुक्त बैठक नहीं कर पाए। ऐसे में अब कब बैठक होगी और कब जिले भर में अभियान चलेगा, यह कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने 29 फरवरी तक 60 हजार बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने की घोषणा की है। इसी घोषणा के अनुसार गोसेवा आयाेग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए सभी निकायों को आदेश जारी किए हैं, लेकिन इन आदेशाे का सिरसा के अधिकारियों पर असर होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


आखिरी बार पकड़े थे 200 बेसहारा पशु
नगर परिषद की ओर से दिसंबर माह में आखिरी बार पशु पकड़ो अभियान चलाया गया था। चार दिन चले इस अभियान के तहत 200 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं और नंदीशालाओं में पहुंचाया गया था। जिसके बाद से अभियान पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। टीम पशु पकड़ने के लिए तैयार है।
-जयवीर सिंह, इंचार्ज पशु पकड़ो टीम, सीएसआई


---------------------------बेसहारा पशुओं को पकड़ने में कोई परेशानी नहीं है। एक माह में सभी पशु पकड़कर गोशालाओं में पहुंचा दिए जाएंगे। लेकिन इससे पूर्व गोशालाओं और प्रशासन को आपसी तालमेल स्थापित करना होगा।
-कुलदीप सिंह, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed