{"_id":"64a30e301b51ebc41f074caa","slug":"sevadars-including-honeypreet-kept-fast-for-dera-chief-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2185-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा प्रमुख के लिए हनीप्रीत सहित सेवादारों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा प्रमुख के लिए हनीप्रीत सहित सेवादारों ने रखा उपवास
Mon, 03 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को शाह सतनाम धाम में विशेष नामचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी साध-संगत ने शिरकत की। इस दौरान डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इन्सां भी उपस्थित रही। नामचर्चा में डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की अच्छी सेहत, दीर्घायु और डेरा में पधारने की अरदास करते हुए हनीप्रीत इन्सां सहित साध संगत ने उपवास रखकर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।
इस अवसर पर साध-संगत ने पौधरोपण, रक्तदान सहित अन्य मानवता भलाई के कार्य कर जरूरतमंद लोगों की सहायता की। रिकॉर्डिड वचनों में डेरा प्रमुख ने साध-संगत को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरु शब्द अपने आप में बहुत बड़ा है। गु का मतलब अंधकार होता है और रु का मतलब प्रकाश, जो अज्ञानता रूपी अंधकार में ज्ञान का दीपक जला दे और बदले में किसी से कुछ न ले, वही सच्चा गुरु होता है।