फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Setia's message of Gobi Khod kitty party of Congress remained in the news all day long.

Sirsa News: सेतिया का गोबीखोद कांग्रेसियों की किट्टी पार्टी का मैसेज दिनभर बना रहा चर्चाओं में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Setia's message of Gobi Khod kitty party of Congress remained in the news all day long.
भाजपा कार्यालय के बाहर क्रिकेट खेलते बच्चे, चुनावों की नहीं दिखी रंगत।
सिरसा। नगर परिषद चुनावों में सदस्यों के कार्यालय खोलने का दौर तेजी से चल रहा है। जिला मुख्यालय पर शांति बनी हुई है। कार्यालयों के बाहर शामियाने उतर गए हैं। लोग अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के कार्यालयों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जजपा ने कार्यालय नहीं खेला है। एक मात्र आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कविता नागर ने अपना कार्यालय खोला है।
विज्ञापन

कार्यालय खुलवाने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता पहुंचे और कार्यालय खुलवाया। वहीं, विधायक गोकुल सेतिया ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक मैसेज डालकर कहा कि कुछ गोबीखोद कांग्रेसियों की किट्टी पार्टी कल हुई है। सलाह बनी कि गोकुल सेतिया को बताएंगे। ये मुझे नहीं बताना चाहते शहरवासियों, यह शहर का नाश करना चाहते हैं। दिन भर सोशल मीडिया व शहर में विधायक के इस मैसेज की चर्चा रही। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

प्रधान 20 लाख तो पार्षद साढ़े चार लाख कर सकते हैं खर्च

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधान पद के लिए 20 लाख रुपए व पार्षद पद के लिए साढे़ चार लाख रुपए की चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए प्रचार सामग्री निर्धारित स्थानों पर ही अनुमति के साथ लगाएं। इसके साथ ही चुनाव में वाहन के इस्तेमाल के लिए भी अनुमति लेनी जरूरी है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी सुबह 6 से सायं 10 बजे तक एक उचित ध्वनि नियंत्रण पर ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक वोटिंग होगी व 12 मार्च को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं : गुप्ता

डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिरसा में पूरी मेहनत के साथ और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। सिरसा में कुछ परिवारों ने कब्जा कर रखा है। आम आदमी पार्टी ये कब्जा छुड़वाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों को चुनाव लड़ाती है। कविता नागर बिल्कुल सामान्य परिवार से आती हैं। शिक्षित है और ईमानदार है। कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। सिरसा में आम आदमी पार्टी के सभी साथी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को कई बार मौका देकर देख लिया, लेकिन कांग्रेस भाजपा से डरती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed