फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sellers should not give other products along with fertilizer to farmers: Joint Director

विक्रेता किसानों को खाद के साथ अन्य उत्पाद न दें : संयुक्त निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sellers should not give other products along with fertilizer to farmers: Joint Director
बैठक लेते अ​धिकारी
सिरसा। संयुक्त निदेशक (कपास) डाॅ. राम प्रताप सिहाग व उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक कार्यालय में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व खाद विक्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक की। डाॅ. राम प्रताप सिहाग ने खाद विक्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों से खाद की सप्लाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद रैक सिरसा पहुंचने से सात दिन पहले सभी कंपनियां कृषि विभाग को सूचित करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को समय पर सुचारू रूप से खाद उपलब्ध करवाई जा सके। कंपनियां जिले को प्राप्त होने वाले प्रत्येक खाद रैक में से सरकारी हिदायतों अनुसार 40 प्रतिशत खाद का कोटा हैफेड को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का टैगिंग मटेरियल किसानों को न दें। उन्होंने कहा कि जिले की सभी खाद विक्रेता कंपनियों व डीलरों की गहनता से जांच करें, मशीन में खाद के स्टॉक व दुकान में उपलब्ध खाद का मिलान करें, खाद के गोदाम का निरीक्षण करें, स्टॉक बोर्ड को दुकान के बाहर प्रदर्शित करवाएं और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाएं। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी, टैगिंग की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करें व खाद वितरण का कार्य अपनी निगरानी में करवाएं। बैठक में एचयूआरएल, एनएफएल, इफको, हिंडालको कंपनी के नुमाइंदों, जीएम हैफेड, एआरसीएस व कृषि विभाग से विभिन्न खंडों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed