फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Selja was ahead in all 9 assembly constituencies of Sirsa seat

Sirsa News: सिरसा सीट के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहीं सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Selja was ahead in all 9 assembly constituencies of Sirsa seat
सिरसा। संसदीय सीट सिरसा पर कुल 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें 25 मई को लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 54.17 प्रतिशत वोट मिले। पिछली बार के कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट प्रतिशत से यह लगभग 24.57 प्रतिशत ज्यादा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर थे और उनके मुकाबले में भाजपा से सुनीता दुग्गल थीं। उस समय मोदी लहर में सुनीता दुग्गल को 52.2 प्रतिशत यानि 7,14, 351 वोट मिले थे। वहीं डॉ. अशोक तंवर को उस समय 4,04,433 वोट यानि 29.5 प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन

सैलजा को सबसे बड़ी लीड टोहाना से मिली। यहां से उनको एक लाख से भी ज्यादा वोट मिले। वहीं उनको सबसे कम वोट 71,428 वोट नरवाना से मिले। अशोक तंवर को सबसे ज्यादा वोट 72,878 फतेहाबाद शहर से मिले। वहीं सबसे कम वोट 35,505 कालांवाली से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों के बीच 9 विधानसभा सीटों पर स्थिति
विधानसभा सैलजा अशोक जीत का अंतर
सिरसा 72,399 59,049 13,350
कालांवाली 77,618 35,505 42,113
ऐलनाबाद 74,662 47,464 26,998
रानियां 72,380 44,189 28,191
डबवाली 72,806 38,601 34,205
फतेहाबाद 95,519 72,878 22,641
रतिया 92,685 56,353 36,332
टोहाना 1,01,572 53,161 48,411
नरवाना 71,428 55,890 15,538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed