{"_id":"6af8a78b56c686e5b00be439","slug":"seeds-not-availabel-on-government-centers-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168457-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकारी गेहूं बीज खत्म, किसान महंगे निजी बीज खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकारी गेहूं बीज खत्म, किसान महंगे निजी बीज खरीदने को मजबूर
Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 37
- सरकारी बिक्री केंद्रों पर ताला या सन्नाटा, निजी कंपनियों के महंगे बीज खरीदने को मजबूर अन्नदाता
- बाजार में प्रति बैग 500 रुपये तक अधिक चुकाने से किसानों की जेब पर पड़ रहा सीधा आर्थिक बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बिजाई शुरू हो गई है। हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों से प्रमाणित गेहूं का बीज गायब हो गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसान निराश होकर खाली हाथ लौट रहे हैं। उन्हें अब निजी कंपनियों के महंगे बीज खरीदने पड़ रहे हैं जिससे खेती की लागत में सीधा इजाफा हो रहा है।
नवंबर का मध्य गेहूं की अगेती और समयबद्ध बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त समय है। किसान बेहतर पैदावार और सरकारी सब्सिडी की उम्मीद में निगम के केंद्रों पर पहुंचते हैं। हालांकि, उन्हें वहां बीज का भंडार समाप्त होने की जानकारी मिलती है।
किसानों का कहना है कि बिजाई शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। सरकारी दुकानों पर बीज का टोटा पड़ गया है। समय पर बिजाई न होने से फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ना तय है। सरकारी केंद्रों पर बीज न मिलने का सीधा लाभ निजी बीज विक्रेता उठा रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में बीज का मूल्य अंतर
निगम के बिक्री केंद्रों पर किसानों को अनुदान के बाद 1080 रुपये में 40 किलो का प्रमाणित गेहूं का बीज मिलता है। निजी कंपनियों का यही बीज बाजार में प्रति बैग (40 किलोग्राम) करीब 500 रुपये तक महंगा बिक रहा है। इससे किसानों की जेब पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिन किसानों को 10 से 20 एकड़ में गेहूं की बिजाई करनी है। उन्हें केवल बीज की खरीद पर हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें मजबूरी में निजी कंपनी का बीज 500 रुपये प्रति बैग महंगा खरीदना पड़ेगा।
गुणवत्ता और उपलब्धता पर चिंता
आर्थिक बोझ के साथ किसानों को निजी कंपनियों के बीज की गुणवत्ता पर भी संशय है। किसानों को सरकारी निगम के बीज की अंकुरण क्षमता और शुद्धता पर अधिक भरोसा रहता है। निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर बीज खरीदने के बावजूद यदि अंकुरण सही नहीं हुआ। तो उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। बीज निगम के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन निगम के किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। निगम पहुंचने पर कर्मचारी ने बीज का भंडार समाप्त होने और नए बीज आने की संभावना न होने की बात कही।
तत्काल बीज आपूर्ति की मांग
किसानों ने कृषि विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों पर गेहूं के प्रमाणित बीज की पर्याप्त खेप मंगवाने को कहा है। किसान राकेश कुमार ने कहा कि सरकारी निगम के बीज पर गुणवत्ता का भरोसा रहता है और दरें भी वाजिब होती हैं। उन्होंने बताया कि बिजाई ठीक से शुरू भी नहीं हुई और बीज का भंडार समाप्त हो गया है। प्रशासन को तुरंत नई खेप मंगवानी चाहिए ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।