{"_id":"69fcd3348e1f9f36ed0a8dd9","slug":"security-gaurd-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158051-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक करोड़ की हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक करोड़ की हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की 521 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप मंडी डबवाली का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के 9 मामले पहले से दर्ज हैं।
डीएसपी डबवाली योगेश कटारिया ने बताया कि 6 मई को सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गोल बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिट्ठू बैग लिए एक युवक संदिग्धावस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो बैग में से 521 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी गगनदीप के खिलाफ नशा तस्करी के 9 केस दर्ज हैं। इनमें से 7 डबवाली शहर थाना में दर्ज हैं और दो मामले थाना रामा मंडी, पंजाब व थाना नइयावाली बठिंडा पंजाब में दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में हेरोइन सप्लायर का पता लगाया जाएगा।