फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Second merit list will be released today for admission to graduate

स्नातक में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Second merit list will be released today for admission to graduate
स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर शनिवार को विभाग द्वारा दूसरी सूची जारी होनी थी। लेकिन शनिवार को कॉलेज में स्टाफ के पास एक मैसेज आया कि विभाग सूची जारी नहीं करेगा। जबकि रविवार को दूसरी सूची ऑनलाइन जारी होगी। वहीं महाविद्यालय कॉलेज में पहली सूची में नाम आए 558 में से 220 छात्राओं ने ही अपनी फीस जमा करवाई है। वहीं नेशनल कॉलेज में 1619 विद्यार्थियों के नाम पहली सूची में आए थे, जिनमें 1225 विद्यार्थियों ने ही अपनी फीस जमा करवाई है।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में शनिवार को विभाग द्वारा दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी थी। इसी इंतजार में सुबह विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ बैठा था। लेकिन करीब 11 बजे कॉलेज स्टाफ के पास एक मैसेज आता है कि सूची शनिवार को नहीं रविवार को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के नाम दूसरी सूची में आएंगे, वह 12 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवाएंगे। लेकिन फीस की तारीख बढ़ाने का अभी तक कोई नोटिस नहीं आया है। वहीं स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन किए थे। जिस पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी कर दी थी और विद्यार्थियों को हिदायत दी थी कि वह आठ अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवा दें। अगर कोई विद्यार्थी अपनी फीस जमा नहीं करवा पाता है तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा और उसका नाम दूसरी सूची में भी नहीं आएगा।
विज्ञापन

पहली सूची में आए 514 विद्यार्थियों ने नहीं भरी फीस, दाखिले हुए रद्द
नेशनल कॉलेज में दाखिले के लिए 4470 विद्यार्थियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया था। जब पहली मेरिट सूची जारी हुई तो 1619 विद्यार्थियों के नाम दाखिले के लिए आए थे। इन सभी विद्यार्थियों को आठ अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवानी थी, लेकिन पहली सूची में नाम आए केवल 1225 विद्यार्थियों ने ही अपनी फीस जमा करवाई। लेकिन 394 विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई। जिस पर विभाग ने इन विद्यार्थियों के दाखिले रद्द कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई, उनका नाम दूसरी सूची में भी शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं महिला महाविद्यालय में बीए के लिए 430 सीटों पर दाखिले होने थे, जिस पर 324 छात्राओं के नाम पहली सूची में आने पर उन्होंने अपनी फीस जमा करवाई थी और 106 छात्राओं ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई है। वहीं बीकॉम के लिए 128 छात्राओं का नाम पहली सूची में आया था, जिसमें 114 छात्राओं ने ही अपनी फीस जमा करवाई है। वहीं 14 छात्राओं ने अपनी फीस जमा नहीं करवाई। जिस कारण उनका दाखिला रद्द कर दिया गया है। वहीं विद्यार्थियों को रविवार को सूची जारी होने के बाद अंतिम तिथि तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। अगर कोई विद्यार्थी अपनी फीस जमा नहीं करवाता है तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमारे पास विभाग द्वारा एक मैसेज आया था कि सूची शनिवार को नहीं रविवार को जारी की जाएगी। वहीं अभी फीस को लेकर कोई नोटिस नहीं आया है। पहले के अनुसार फीस 12 अक्तूबर तक ही जमा करवानी होगी।
-प्रो. शिवानी, दाखिला इंचार्ज, महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed