{"_id":"68fe5a4bbadcdaa5a70dd486","slug":"second-accused-arrested-in-online-trading-fraud-case-sent-to-jail-sirsa-news-c-128-1-svns1027-146562-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
सिरसा। थाना साइबर क्राइम सिरसा टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी जारुआ कटरा, आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी पुष्पेंद्र भगौर को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता सिरसा के सेक्टर-19 निवासी जयभगवान की शिकायत पर 18 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे टेलीग्राम एप पर एक अकाउंट से बातचीत के दौरान ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा दिया गया।
संबंधित व्यक्ति के कहने पर एक वेबसाइट https://pc.spreadtdg.com/ के माध्यम से निवेश किया। आरोपी की ओर से बताए गए विभिन्न बैंक खातों में शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों से कुल 4,55,000 रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए। जब शिकायतकर्ता ने पैसा वापस मांगा, तो टैक्स के नाम पर छह लाख रुपये और भेजने की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
साइबर टीम की जांच में सामने आया कि ठगी के लिए इस्तेमाल हुआ एक बैंक खाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का है जो एक फर्म के नाम पर खोला गया था। इस खाते का संचालन मिर्जापुर (उ.प्र.) हाल दिल्ली निवासी विजय कुमार की ओर से किया जा रहा था, जिसे पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। विजय कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र भगौर को गिरफ्तार किया गया।