फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDO, SE to give night duty for electricity related complaints

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नाइट डयूटी देंगे एसडीओ, एसई ने दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
SDO, SE to give night duty for electricity related complaints
सिरसा। बिजली कट लगने पर समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके इसके लिए बिजली निगम की ओर से एसडीओ की नाइट ड्यूटी लगाई गई है। एसडीओ शाम 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक कंट्रोल रूम में ड्यूटी करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए एसई राजेंद्र सभ्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निगम की ओर से हर रोज अलग-अलग अधिकारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई है। फिलहाल निगम की ओर से कंट्रोल रूम में 15 एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। जिसके कारण लोगों की काफी शिकायतें केंद्रों पर आ रही है। ऐसे में समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निगम ने एसडीओ की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

7 खंडों के एसडीओ की लगी है ड्यूटी
निगम के नए आदेशों के अनुसार जिले के 7 खंडों के एसडीओ की ड्यूटी लगाई है। जिले के बिजली शिकायत केंद्र में शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक एसडीओ तैनात रहेंगे। इसके लिए निगम ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इतना ही नहीं इसके लिए निगम की ओर से जिले के दूसरे शहरों व कस्बों के बिजली निगम के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में एक दिन में करीब 200 शिकायतें आती हैं।
सिरसा के ही निगम के शिकायत केंद्र में करीब 200 शिकायतें प्रतिदिन दर्ज की जाती हैं। लाइट खराब होना, तार टूटने, फ्यूज, ट्रांसफार्मर जलने व फाल्ट की होती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र पर मौजूद अधिकारी इन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। लोगों की शिकायतों को सुनने व निपटान के लिए जवाबदेह बनाते हुए नाइट ड्यूटी लगाई गई है।

इन स्थानों के एसडीओ रहेंगे ड्यूटी पर तैनात
- एसडीओ इंडस्ट्रीयल
- एसडीओ सिटी
- एसडीओ डिंग
- पंजुआना
- माधोसिंघाना
- खैरेकां
- रोड़ी
- सब अर्बन
- रानियां
- जीवननगर
- ऐलनाबाद
- कालांवाली
- डबवाली
- चौटाला
बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधाओं के मद्देनजर निर्बाध बिजली सप्लाई करने की व्यवस्था के तहत अब कंट्रोल रूम पर एक एसडीओ हर दिन नाइट ड्यूटी करेगा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी मौके पर ही समस्या को हल करने का प्रयास करेगा।
- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed