{"_id":"65df65257c492be3fb0be4de","slug":"sdm-conducted-meeting-for-development-works-of-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-115923-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली के विकास कार्यों के लिए एसडीएम ने की रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली के विकास कार्यों के लिए एसडीएम ने की रायशुमारी
Wed, 28 Feb 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। नगरपालिका कार्यालय में शहर के विकास कार्यों के लिए बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुरेश रविश ने शहर के विकास कार्यों पर रायशुमारी की। नगरपालिका कार्यालय को स्थायी तौर पर ओढ़ां रोड पर नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के साथ शिफ्ट करने का विरोध किया गया।
एसडीएम सुरेश ने कहा कि नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के साथ लगती नगरपालिका की जगह पर बने सामुदायिक केंद्र के हाॅल में रंगरोगन, पार्टेशन बनवाने इत्यादि का काम करवाया जा रहा है। नगरपालिका कार्यालय को स्थायी तौर पर शहर से बाहर नहीं बनाया जाएगा। उनके पास कोर्ट से ग्रामीण न्यायालय का भी प्रस्ताव आया है। उस जगह पर इसलिए भी काम करवाया जा रहा है ताकि उस जगह पर ग्रामीण न्यायालय शुरू करवाया जा सके।
एसडीएम सुरेश ने बताया कि हुडा की गलियों का निर्माण करवाने, रेलवे स्टेशन से पंजाब बस स्टैंड तक, पंजाब बस स्टैंड से नया थाना रोड व पुराना थाना रोड तक की सड़क में बने गड्ढों को भरवाने, कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, अनाज मंडी के पास सड़क पर ब्रेकर, रामबाग में बनवाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक से लेकर लालमन फैक्टरी तक बनने वाली सड़क का निर्माण विरोध के कारण रोक दिया गया है लेकिन उखाड़ी गई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। बाकी जगह की मरम्मत करवाई जाएगी। बैठक में शहरवासी लवलीन जैन, संजय गाबा, महेश झोरड़़, मंगत नागर, सुरेश सिंगला, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में न बुलाने पर विवाद
नगरपालिका कार्यालय में एसडीएम सुरेश रविश की बैठक की सूचना हाउस भंग होने से पहले कार्यकारी प्रधान रहे मनीष जिंदल समेत कई पार्षदों को नहीं दी गई। इस पर मनीष समेत संदीप वर्मा और सुलोचना देवी ने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी बैठक में सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ही बुलाते हैं और उन्हीं के काम करते हैं। नगरपालिका के हाउस को भंग हुए करीब दो साल से अधिक समय हो चुका है। वहीं, एसडीएम सुरेश ने बताया कि यह हाउस की बैठक नहीं थी। जो लोग बुधवार की बैठक में नहीं आ पाए, उन्हें वीरवार को बुलाया गया है। ताकि वह भी अपने क्षेत्र की जानकारी देकर विकास कार्य करवा सकें।